भोपाल

3 नवंबर को एंट्री करेगा ‘नया पश्चिमी विक्षोभ’, 29 जिलों में मचाएगा उथल-पुथल, IMD अलर्ट

Western disturbance: मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Oct 30, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका
फोटो सोर्स: पत्रिका

Western disturbance: मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। तेज ठंडी हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि मोंथा तूफान अब निम्न अवदाब में तब्दील हो गया है।

साथ ही अरब सागर में डिप्रेशन बना हुआ है, साथ ही हरियाणा, राजस्थान की ओर ऊपरी हवा का चक्रवात, और क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ है। हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है, इसलिए तापमान में गिरावट हो रही है। अगले दो तीन दिन मौसम इसी तरह रहेगा। आगे बादल, धुंध, कुहासा के साथ-साथ हल्की बारिश की संभावना भी बन सकती है।

आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ

चक्रवात लगभग उत्तर की ओर पूर्वी मध्य प्रदेश और संलग्न उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर पड़ने की संभावना है। दक्षिण हरियाणा और संलग्न राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ़ के रूप में 32°N अक्षांश के उत्तर में 75°E देशांतर के साथ माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है एवं उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है। जिससे बारिश की संभावना बढ़ी हुई है।

29 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिहोर, नर्मदापुरम, हरदा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, मुरैना, श्योपुरकर्ता, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह जिलों में के साथ सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्णा जिलों में बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

Updated on:
30 Oct 2025 05:52 pm
Published on:
30 Oct 2025 05:52 pm