भोपाल

72 घंटे में एक्टिव होगा ‘न्यू पश्चिमी विक्षोभ’, ठंड गायब, फिर से होगी बारिश

MP Weather: मौसम विज्ञानी ने बताया कि इस समय दक्षिण पूर्वी अरब सागर में एक डिप्रेशन बना हुआ है, साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है.....

2 min read
Oct 24, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका

MP Weather: इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से मौसम सर्द होने लगा था, लेकिन इन दिनों अरब सागर और बंगाल की खाडी से आ रही नमी के कारण आंशिक बादलों की स्थिति बन रही है। इसके कारण सर्दी की रफ्तार में कमी आ गई है। न्यूनतम तापमान भी एक बार फिर 20 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में रात में भी सर्दी का दौर कम हो गया है। इस सप्ताह मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। इसके बाद नवंबर से सर्दी में बढ़ोतरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें

‘चूहा कांड’ के बाद अपडेट होगा 75 साल पुराना अस्पताल, तैयार होंगे 1700 नए बेड

सुबह छाया रहा कुहासा

शहर में इन दिनों सुबह के समय कुहासा, धुंध जैसी स्थिति भी बन रही है। इसका कारण यह है कि नमी के साथ-साथ हवाओं का रूख भी अलग-अलग है। शहर में सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच कुहासा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी 1200 मीटर रही। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी हुई। सुबह 10 बजे तक भी विजिबिलिटी 3 हजार मीटर रही।

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, रात में ठंडक कम

इन दिनों आंशिक बादलों के कारण तापमान में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है। ऐसे में रात में ठंडक का अहसास कम हुआ है। अधिकतम तापमान 31.9 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अभी ज्यादा गिरावट के आसार नहीं

मौसम विज्ञानी ने बताया कि इस समय दक्षिण पूर्वी अरब सागर में एक डिप्रेशन बना हुआ है, साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर पश्चिम उप्र में भी है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही 27 से एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। इन सिस्टमों के कारण नमी आ रही है, ऐसे में आशिंक बादल हो रहे हैं। कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें

अब प्लेसमेंट की टेंशन खत्म, AI स्टूडेंट्स को दिलाएगा ‘इंटरनेशनल पैकेज’

Updated on:
24 Oct 2025 10:18 am
Published on:
24 Oct 2025 10:17 am
Also Read
View All

अगली खबर