इंडिगो ने अब तक नहीं बढ़ाया किराया, सस्ते किराए से फुल हो रहीं फ्लाइट
भोपाल. राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिसंबर के आखिरी महीने में यह पहला मौका है, जब नए साल का जश्न मनाने के लिए अलग-अलग डेस्टिनेशन पर जाने वाले यात्रियों को महंगे किराए का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इंडिगो एयरलाइंस की ऑनलाइन बुकिंग में अभी भी समायोजित किराया प्रदर्शित किया जा रहा है जिससे यात्रियों में खासा उत्साह है। भोपाल से गोवा जाने के लिए अभी 5000 के लगभग किराया लिया जा रहा है, इसके अलावा जयपुर दिल्ली मुंबई का किराया भी यथावत प्रदर्शित हो रहा है। केवल हैदराबाद की टिकट पहले की तरह महंगी बनी हुई हैं। पहले यह बताया गया था कि दिसंबर में विमानन कंपनियां अपने हिसाब से किराया दोगुना तक महंगा करेंगी, फिलहाल ऐसा नहीं किया गया है।
यात्रियों की कमी भी एक प्रमुख वजह
विमानन कंपनियां देश भर में यात्रियों की कमी की समस्या का सामना कर रही हैं। जानकारों की राय में यह पहला मौका है जब न्यू ईयर के कमर्शियल सीजन में भी इंडिगो जैसी कॉरपोरेट कंपनी ने विमान का किराया नहीं बढ़ाया है। यात्रियों को इस मौके का लाभ उठाना चाहिए। प्री बुकिंग के दौरान दिसंबर अंत तक गोवा, दिल्ली, मुंबई, जयपुर जैसे डेस्टिनेशन फ्लाइट औसत फुल चल रहे हैं।
शहर स्पाट फेयर प्री-बुकिंग फेयर
गोवा 6786 रुपए 5390 रुपए
दिल्ली 7018 रुपए 4393 रुपए
मुंबई 12373 रुपए 5338 रुपए
बेंगलुरु 14077 रुपए 9793 रुपए
हैदराबाद 20038 रुपए 11533 रुपए
अहमदाबाद 11638 रुपए 6459 रुपए
रायपुर 14263 रूपये 4183 रुपए
उदयपुर 4544 रूपये 3159 रुपए
जयपुर 6053 रूपय 4142 रुपए
विमानन कंपनियों ने अभी तक अपने किराए में कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं की है जिससे यात्रियों में खासा उत्साह बना हुआ है।
रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर