भोपाल

विक्रांत भूरिया को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने वाली बात निकली फर्जी, ये पत्र हो रहा वायरल

Fake News IYC President : पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे और झाबुआ विधायक डॉ.विक्रांत भूरिया को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने खबर निकली फेक।

2 min read
Sep 18, 2024

Fake News IYC President :मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर झूठी निकली है।एमपीसीसी प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा और प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस खबर को फेक बताते हुअय कहा है कि विक्रांत भूरिया की नियुक्ति के संबंध में उनके पास ऐसी कोई भी जानकारी नहीं है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ था। इस वायरल पत्र में झाबुआ विधायक डॉ.विक्रांत भूरिया को यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का फरमान था जिसमे राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर थे। इस पत्र के वायरल होने के बाद विक्रांत भूरिया को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई देने लगे थे। बता दें कि, विक्रांत भूरिया का नाम काफी समय से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चल रहा है।

एमपीसीसी ने पत्र को बताया फेक

इस मामले पर बात करते हुए संगठन के प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा ने बताया कि ऐसी किसी भी नियुक्ति के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीँ, प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस खबर का फैक्ट चेक करते हुए कहा कि इंटरनेट पर जो पत्र वायरल हुआ वह फेक है और इस प्रकार की कोई भी नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है।

विक्रांत भूरिया के नाम की चल रही सुगबुगाहट

बता दें कि, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का कार्यकाल 2022 में ही समाप्त हो गया है। किसी नए व्यक्ति को अध्यक्ष न बनाए जाने के कारण वह अभी तक अध्यक्ष पद पर काबिज़ है। वहीँ, नए अध्यक्ष के कांग्रेस आलाकामन 2 नामों पर चर्चा कर रहा है। उसमे से एक नाम पूर्व सीम दिग्विजय सिंह के करीबी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पसंद विक्रांत भूरिया का है। वहीँ दूसरा नाम छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कोको पढ़ी का है। कोको पढ़ी को छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम और कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव और तत्काल यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का करीबी बताया जा रहा है।

Updated on:
18 Sept 2024 11:39 am
Published on:
18 Sept 2024 11:34 am
Also Read
View All