भोपाल

अब बदलेगी यूनिवर्सिटी की व्यवस्था, छात्रों को एक ही समय में मिलेगी दो डिग्रियां

Bhopal News : राजधानी के प्रमुख शिक्षण संस्थानों मैनिट, आरजीपीवी, ट्रिपल आइटी एवं बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी समेत अन्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को अब एक साथ दो डिग्री का लाभ मिल सकेगा।
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2025, 8:55 AM IST
students will get two degrees at the same time
students will get two degrees at the same time

Bhopal News : राजधानी भोपाल के प्रमुख शिक्षण संस्थानों मैनिट, आरजीपीवी, ट्रिपल आइटी एवं बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी(university) समेत अन्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को अब एक साथ दो डिग्री का लाभ मिल सकेगा। अब वे भारतीय या विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों से एक साथ दो डिग्रियां ले सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए उन्हें अपनी यूनिवर्सिटी बदलने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि ग्रेड ट्रांसफर सिस्टम के तहत यह प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

विश्वविद्यालयों ने इस सुविधा को इसी सत्र से लागू करने के लिए विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से एमओयू किया गया हैं। ट्रिपल आइटी के छात्र भी अब अन्य संस्थानों से कोर्स कर सकेंगे, साथ ही विदेशी फैकल्टी से मार्गदर्शन मिलने का अवसर मिलेगा। ट्रिपल आइटी के डायरेक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संस्थान में कई बदलाव किए जा रहे हैं। विदेशी शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर क्रेडिट ट्रांसफर और रीकॉग्निशन की ट्िवन व्यवस्था पर विचार हो रहा है, इससे छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा का लाभ मिल सके।

मैनिट में क्रेडिट ट्रांसफर

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) ने भी पाठ्यक्रम और क्रेडिट सिस्टम में बदलाव किए हैं। संस्थान के डायरेक्टर प्रो. करुणेश कुमार के अनुसार छात्रों को मल्टी-डायमेंशनल एक्सपोजर देने पर जोर दिया जा रहा है। योगा और अन्य शॉर्ट-टर्म कोर्स भी शुरू किए जाएंगे, साथ ही अन्य संस्थानों के साथ एमओयू पर हो रहा है।

विदेशी संस्थानों से एमओयू

राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के छात्रों को विदेशी पाठ्यक्रमों का लाभ दिलाने आयरलैंड की हायर डिप्लोमा इन एप्लाइड कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी समेत अन्य विदेशी संस्थानों से एमओयू पर विचार किया जा रहा है।

हॉन्ग कॉन्ग से किया एमओयू

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय एवं ग्लोबल बायोटेक लिमिटेड हॉन्ग कॉन्ग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह पहला अंतरराष्ट्रीय अकादमी इंडस्ट्री एमओयू है। इसका उद्देश्य बीयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों और नवाचार कम रिसर्च बेस्ड इनोवेशन टेक्नोलॉजी ट्रांसफर इनक्यूबेशन और एंटरप्रेन्योरशिप एवं अकादमी एक्सचेंज के अंतर्गत ग्लोब्स के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्य करना है।

Updated on:
29 Mar 2025, 8:55 AM IST
Published on: