भोपाल

अब झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट में 4 मिनट रूकेगी ट्रेन, देश में चल रहीं 16 वंदे भारत ट्रेन

जानिए कब से रूकेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस.....
2 min read
May 21, 2023
template.jpg
Vande Bharat Express

भोपाल। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वंदे भारत ट्रेन अब झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट स्टेशन पर 4 मिनट रुकेगी। पहले इन स्टेशनों पर महज दो मिनट का हाल्ट था। भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता सूबेदार सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय 18 सितंबर से गाड़ी संख्या 20171/20172 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वन्दे भारत एक्सप्रेस के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव समय में वृद्धि करते हुए संशोधित समय-सारणी के साथ चलाने का निर्णय लिया गया है।

जानिए क्या रहेगा नया शेड्यूल

गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वन्दे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से 5.40 बजे प्रस्थान कर, 8.39 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचकर, 8.43 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रस्थान कर, 9.41 बजे ग्वालियर पहुंचकर, 09.45 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर, 11.11 बजे अगरा कैंट पहुंचकर, 11.15 आगरा कैंट से प्रस्थान कर, 13.15 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 2.40 बजे प्रस्थान कर, 4.20 बजे अगरा कैंट पहुंचकर, 4.24 आगरा कैंट से प्रस्थान कर, 5.38 बजे ग्वालियर पहुंचकर, 5.42 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर, 6.56 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचकर, 19.00 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रस्थान कर, रात 10.15 रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

देश को मिल चुकी हैं ये 16 वंदे भारत ट्रेन

- नई दिल्ली- वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
- नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटरा (जम्मू और कश्मीर)
-गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
-नई दिल्ली-अम्ब अन्दौरा हिमाचल प्रदेश
-चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस
-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
-हावड़ा - न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
-सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस
-मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
-मुंबई- शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
-हजरत निजामुद्दीन-कमलापति स्टेशन वंदे भारत एक्सप्रेस
-सिकंदराबाद- तिरूपति वंदे भारत एक्सप्रेस
-चेन्नई- कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस
- अजमेर- दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
-तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस
पु-री-हावडा वंदे भारत एक्सप्रेस

Updated on:
21 May 2023 12:21 pm
Published on:
21 May 2023 12:21 pm