भोपाल

नर्सिंग इंस्टिट्यूट कर्मचारी की गंदी बात, गर्लफ्रैंड छोड़ गई तो छात्रा को दी ऐसी धमकी

इंस्टीट्यूट में स्कॉलरशिप का काम देखता है आरोपी
less than 1 minute read
Nov 16, 2021
नर्सिंग इंस्टिट्यूट कर्मचारी की गंदी बात, गर्लफ्रैंड छोड़ गई तो छात्रा को दी ऐसी धमकी
नर्सिंग इंस्टिट्यूट कर्मचारी की गंदी बात, गर्लफ्रैंड छोड़ गई तो छात्रा को दी ऐसी धमकी

भोपाल. शहर में स्थित एक नर्सिंग होम के कर्मचारी द्वारा वहीं की एक छात्रा के साथ छेडख़ानी का मामला प्रकाश में आया है। कर्मचारी ने छात्रा को छात्रवृत्ति लटकाने की धमकी देकर दोस्ती का ऑफर दिया, लेकिन छात्रा ने कर्मचारी की एक न चलने दी और पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नर्सिंग के एक इंस्टीट्यूट में पढऩे वाली छात्रा को वहां का कर्मचारी पिछले एक माह से परेशान कर रहा था। दो दिन पहले उसने छात्रा को रास्ते में रोक लिया तथा धमकी दी कि तुमने मेरे साथ दोस्ती करने से मना किया तो मैं तुम्हारी स्कॉलरशिप नहीं निकलने दूंगा। छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर लिया है।


26 वर्षीय युवती के इंस्टीट्यूट में मनीष नागले नाम का एक कर्मचारी रहता है। वह वहां स्कॉलरशिप का काम देखता है। दो दिन पहले छात्रा अपने घर से निकलकर बीमाकुंज की ओर जा रही थी। रास्ते में उसे मनीष नागले मिल गया। उसने कहा कि मेरी गर्लफ्रेंड छोड़कर चली गई है, इसलिए अब मैं तुम्हारे साथ दोस्ती करना चाहता हूं। उसने धमकी भी दी कि अगर तुमने मेरे साथ दोस्ती करने से मना किया तो मैं तुम्हारी स्कॉलरशिप नहीं निकलने दूंगा। छात्रा के विरोध करने पर मनीष मौके से भाग निकला।

Published on:
16 Nov 2021 11:22 am