-प्राइवेट खुली खान-पान के लिए चौपाटी की करीब एक दर्जन दुकानों का निगम ने लाइसेंस तक अभी नहीं बनाया है।
भोपाल। शहर के सबसे व्यस्त व वीआईपी आवागमन में शुमार लालघाटी चौराहा पर ही सिटी चौपाटी फूड जोन बना हुआ है। जिसे शुरू हुए ही करीब दो माह हुए है और इससे मुख्य चौराहे पर जाम के हालात बनने लगे है। सिटी चौपाटी को बाहर से कवर्ड कर अंदर लोगों के बैठने के लिए जगह बनाई गई, लेकिन यहां आने वालों के लिए पार्र्किं ग की कोई जगह नहीं है, जिसके कारण इस मुख्य चौराहे पर शाम होते ही वाहन सड़क तक लग रहे है, जिससे जाम के साथ दुर्घटना जोन बनता जा रहा है। बताया गया कि प्राइवेट जमीन पर प्लाट मालिक ने सिटी चौपाटी बनाकर अलग-अलग लोगों को दस से अधिक दुकानें किराए पर दी है।
बताया गया है कि यहां सिटी चौपाटी के दुकानदारों ने नगर निगम से व्यवसाय को लेकर गुमश्ता लाइसेंस तक नहीं बनवाया है। यहां हो रही अव्यवस्था को लेकर जब इस मामले पर नगर निगम जोन से जानकारी मांगी तो बताया गया कि गुमाश्ता लाइसेंस व नियमों को लेकर पूछा तो बताया गया कि सभी दुकानदारों ने गुमाश्ता लाइसेंस के लिए आवेदन तो लिया है,लेकिन अभी जमा नहीं हुआ है।
व्यवस्था को लेकर अतिक्रमण अमला यहां हो रही सड़को की पार्र्किंग को लेकर अभी तक सुध लेने नहीं पहुंचा है। एक दुकानदार ने बताया कि हमने तो दुकानें प्रतिमाह के किराए पर ली है। वाहन वाहनों को सीमा में लगाने व निकालने के लिए एक गार्ड भी खड़ा किया है। हमने नहीं मालूम की अन्य व्यवस्थाएं कैसे होना है। यहां तो शाम को चौपाटी में भीड़ होती है, दिन में दुकानें तक पूरी नहीं खुलती है।
इनका कहना
चौराहे पर निजी प्लांट पर सिटी चौपाटी बनी है। दुकानदारों ने गुमाश्ता लाइसेंस के लिए फार्म लिए है। जल्द ही लाइसेंस बनाए जाएंगे। वहां हो रहे सड़क पर वाहन पार्क को अतिक्रमण अमले को देखना चाहिए। मैं भी उन्हे फैल रही अव्यवस्था को लेकर बता देता हूं।
-एमपी शाडिल्य, जोनल अधिकारी
हाल ही में सिटी चौपाटी लालघाटी पर शुरू हुई है। वैसे तो हमारे पर अभी कोई शिकायत चौराहे पर पार्र्किंग को लेकर नहीं की गई है। वह वीआईपी आवागमन का चौराहा है। वैसे में शाम को चेक करवा लेता हूं।
-मधुसूधन तिवारी, अतिक्रमण अधिकारी