भोपाल

इस पानी पूरी का दीवाना है हर शख्स, क्या आपने खाई है पानी पूरी आइस्क्रीम, जानें ये मजेदार और रोचक फैक्ट्स

पानी पूरी या गोलगप्पे, नाम सुनते ही शायद ही कोई ऐसा हो, जिसके मुंह में पानी न आया हो। एक समय था जब, पानी पूरी खाने की बात पर हर कोई लड़कियों और महिलाओं पर तंज कसता नजर आता था तो लोग उन्हें चटोरी कहने से भी नहीं चूकते, लेकिन आज पानी-पूरी और चाट के ठेलों पर लड़कियों से ज्यादा लड़के और महिलाओं से ज्यादा पुरुष पानी पूरी का स्वाद लेते नजर आते हैं।

3 min read
Jul 12, 2023
pani_puri_day_celebration_with_pani_puri_ice_cream_different_flavors_panipuri_famous_street_food_of_india.jpg

भोपाल। पानी पूरी या गोलगप्पे, नाम सुनते ही शायद ही कोई ऐसा हो, जिसके मुंह में पानी न आया हो। एक समय था जब, पानी पूरी खाने की बात पर हर कोई लड़कियों और महिलाओं पर तंज कसता नजर आता था तो लोग उन्हें चटोरी कहने से भी नहीं चूकते, लेकिन आज पानी-पूरी और चाट के ठेलों पर लड़कियों से ज्यादा लड़के और महिलाओं से ज्यादा पुरुष पानी पूरी का स्वाद लेते नजर आते हैं। पानी पूरी को गोलगप्पा, फुल्की या फिर पुचका के नाम से भी जाना जाता है। वहीं राजधानी भोपाल में ऐसे कई पानी-पूरी वाले हैं, जिनके यहां पानी पूरी खाने के लिए भीड़ उमड़ती है। आजकल लोग पानी पूरी के लिए ऐसी जगह चुनते हैं जहां एक नहीं बल्कि पूरे सात अलग-अलग स्वाद वाले पानी से भरी पानी पूरी खाने को मिले। राजधानी भोपाल में ऐसी कई दुकानें, ठेले आसानी से मिल जाएंगे। इन दुकानों पर पानी पूरी खाने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। लेकिन ज्यादातर शहरवासियों को यहां एमपी नगर में स्थित एक शॉपिंग मॉल के सामने लगने वाली दुकान की पानी-पूरी खाना बेहद पसंद है। इसकी खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप। आज पानी पूरी डे पर हम आपको बता रहे हैं भोपालवासियों की फेवरेट पानीपूरी और पानी पूरी से जुड़े हिस्टॉरिकल और इंट्रेस्टिंग फेक्ट भी...

शहर के एमपी नगर में स्थित एक शॉपिंग मॉल के सामने दुकान लगाने वाले एक शख्स के मुताबिक वे खुद अपने हाथ से पानी पूरी बनाते हैं। वहीं अलग-अलग 7 तरह के पानी भी वे खुद ही तैयार करते हैं। उनका कहना है कि ग्राहक इसे बहुत पसंद करते हैं और मजे लेकर खाते हैं। इनमें खट्टा-मीठा, गार्लिक या लहसुन, हरियाली सौंफ, रेगुलर, रजवाडी, पुदीना और जलजीरा जैसे स्वाद वाले पानी का इस्तेमाल किया जाता है। लोग सबसे ज्यादा गार्लिक, रजवाड़ी और रेगुलर वाले पानी से तैयार पानी पूरी खाना पसंद करते हैं। यहां गोलगप्पे के साथ ही सेवपुरी, दही पुरी और चाट भी मिलती है। इस पानी पूरी की दुकान का नाम है बाहुबली पानी पूरी। यहां पर 20 रुपए में सात गोलगप्पे मिलते हैं। लोगों को यहां का स्वाद अलग लगता है। इसीलिए वो यहां बार-बार गोलगप्पे खाने आते हैं। ग्राहकों का कहना है कि यहां के गोलगप्पे बाकी जगहों के गोलगप्पों से बड़े और बहुत ही यमी होते हैं।

यहां जानें पानी पूरी से जुड़े रोचक फैक्ट

1. आपको बता दें कि पानी पूरी की शुरुआत मगध क्षेत्र से मानी जाती है।

2. इसे आज दक्षिणी बिहार के नाम से जाना जाता है। पानी पूरी को पहली बार मगध में ही बनाया गया था।

3. अलग-अलग राज्यों में पानी पूरी का अलग-अलग नाम से जाना जाता है।

4. इसका प्राचीन नाम 'फुल्की' बताया जाता है।

5. कहीं इसे पानी बताशे के नाम से तो, कहीं इसे पताशी कहा जाता है।

6. कुछ जगहों पर गुपचुप, गोलगप्पे और पकौड़ी भी कहा जाता है।

7. वहीं पानी पूरी का नाता महाभारत काल से भी जोड़ा जाता है। माना जाता है कि एक बार कुंती अपनी नई बहू द्रौपदी का परीक्षण करना चाहती थीं। इसी के चलते उन्होंने द्रौपदी को थोड़ा सा आटा और आलू देकर कहा था की इससे कुछ ऐसा बनाओ की पांडवों का पेट भर जाए। माना जाता है कि द्रौपदी ने कम सामग्री का इस्तेमाल करके पानी पूरी बनाई थी।

8. समय के साथ पूरे देश में पानी पूरी का स्वाद भी लगातार बदला है।

9. आजकल पानी पूरी में पानी ही नहीं बल्कि पूरी मार्गरीटा, चॉकलेट पानी पूरी और पानी पूरी शॉट्स आज काफी पॉपुलर हो रहे हैं।

10. रबड़ी, बर्फ के गोले वाली पानी पूरी, फ्रूट सलाद पूरी यहां तक कि पानी पूरी आइसक्रीम भी मार्केट में आ चुकी है।

Updated on:
12 Jul 2023 02:33 pm
Published on:
12 Jul 2023 02:16 pm