Patrika Raksha Kavach : राइड चालकों की ओछी हरकत और लड़कियों से निजी सवाल उन्हें परेशान करते हैं। राजधानी की युवतियों का यह भी कहना कि कई बार राइड चालक उन्हें फोन कर परेशान भी करते हैं। कंपनियों को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।
Patrika Raksha Kavach : कम किराया और जल्दी घर पहुंचने के लिए राइड-हेलिंग कंपनियों से बाइक राइड बुकिंग लड़कियों को बुरा अनुभव दे जाती है। राइड चालकों की ओछी हरकत और लड़कियों से निजी सवाल उन्हें परेशान करते हैं। राजधानी की युवतियों का यह भी कहना कि कई बार राइड चालक उन्हें फोन कर परेशान भी करते हैं। कंपनियों को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।
बाग सेवनियां की एक युवती(Crime Against Women) ने बाइक राइडिंग के बुरे अनुभव शेयर करते हुए बताया कि राइड बुक किया। लंबे इंतजार के बाद कंपनी के नंबर पर फोन करने का प्रयास किया, फोन नहीं लगा। फिर ऐप से मैसेज के जरिए राइडर को कॉल करने को कहा। इसके बाद उसने अपना नंबर मैसेज किया। रात के 10 बजे अचानक राइडर के कॉल आने लगे और वह अश्लील बातें करने लगा। एप पर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
27 वर्षीय एक नौकरी पेशा युवती ने बताया कि न्यू मार्केट से सुभाष नगर के लिए बाइक राइड बुकिंग की। थोड़ी देर की यात्रा के बाद राइडर बिना वजह सीट पर पीछे की ओर खिसकने लगा। किसी ब्रेकर के भी बार बार ब्रेक लगाकर शरीर से शरीर टच करने की कोशिश की।
23 साल की लड़की(Crime Against Women) ने बताया कि सफर के दौरान बात का सिलसिला शुरू किया। इस दौरान राइडर परिवार, काम और रिलेशनशिप की बातें करने लगा। सवालों को इग्नोर करने पर बाइक की स्पीड एकाएक तेज कर दी।
● राइड खत्म होने के बाद अतिरिक्त राशि की मांग।
● बार बार ब्रेक लगाकर शरीर टच करने की कोशिश ।
● राइड के दौरान चालक निजी सवाल पूछता है।
● मोबाइल पर बार-बार कॉल करके परेशान करना।