भोपाल

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल में लगातार दूसरे दिन राहत, नहीं बदले दाम, जानें अपने शहर की कीमतें

पेट्रोल लगभग 5 रुपये और डीजल 6 रुपये तक हुआ है महंगा, देखें ताजा रेट...
2 min read
Oct 19, 2021
Petrol-Diesel Price Today
Petrol-Diesel Price Today

भोपाल। सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) की ओर से आज दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल (Petrol) के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बीते रविवार के दिन डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 31 से 35 पैसे बढ़ें थे। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

जानिए क्या है भोपाल का रेट

आज 19 अक्टूबर को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 114.45 रुपये लीटर और डीजल 103.781 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है। दरअसल पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय तेल दरों पर निर्भर करती हैं, लेकिन वैश्विक बाजार में बढ़ रही कीमतों के कारण पेट्रोलियम उत्पादन पर भी असर हुआ है। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल को लेकर विपक्ष के विरोध के बावजूद कीमतें बढ़ रही हैं। वही पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का असर महंगाई पर भी असर दिखा रही है।

जानिए बाकी राजधानियों के हाल

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 105.84 रुपये जबकि डीजल का दाम 94.57 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.77 रुपये व डीजल की कीमत 102.52 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.43 रुपये जबकि डीजल का दाम 97.68 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 103.01 रुपये लीटर है तो डीजल 98.92 रुपये लीटर है।

रोज सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Published on:
19 Oct 2021 11:49 am