भोपाल

petrol diesel price: लगातार दूसरे दिन भी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर के भाव

petrol diesel price today 25 march 2021 मध्यप्रदेश में लगातार कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, यह है आज के भाव...।

3 min read
Mar 25, 2021
petrol diesel price today

भोपाल। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों में लगातार दूसरे दिन भी कमी होने से आम लोगों को आंशिक राहत मिली है। गुरुवार को पेट्रोल 21 पैसे तो डीजल 20 पैसे सस्ता हो गया। पेट्रोल 98.81 पर आ गया, जबकि डीजल के भाव 89.37 पर पहुंच गए। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) कम होने से उन्हें और राहत मिल सकती है।

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में कमी का असर मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सुबह जब भाव खुले तो दूसरे दिन भी 21 पैसे पेट्रोल पर और 20 पैसे डीजल पर कम हो गए। बुधवार और गुरुवार मिलाकर पेट्रोल में 39 पैसों की कमी दर्ज की गई। जबकि एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल पूरे ही मध्यप्रदेश में 100 के पार चल रहा है। सबसे अधिक कीमत अनूपपुर जिले में है, यहां गुरुवार को 104.10 पैसे भाव बने हुए हैं।

petrol diesel price today 25 march 2021



































शहर पेट्रोल डीजल
भोपाल98.8189.37
इंदौर98.8989.47
ग्वालियर98.7889.34
जबलपुर98.8689.44
उज्जैन99.1889.73

petrol diesel price in capital city























































शहर पेट्रोल डीजल

रांची


88.2485.74
दिल्ली90.7881.10
कोलकाता90.9883.98
चेन्नै92.7786.10
बेंगलुरु93.8285.74
पटना93.1186.35
चंडीगढ़87.3680.80
लखनऊ89.0181.50
मुंबई97.1988.20

लगातार बढ़ रहे थे दाम

इससे पहले करीब 24 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होने से हाहाकार मच गया था। राजधानी समेत कई जिलों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी किए जा रहे थे। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी राज्य और केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कीमतें कम करने की मांग की थी। हालांकि सरकार पिछले कुछ दिनों से यही कहती रही कि यह तेल कंपनियां ही तय करती हैं। हालांकि राज्य सरकारें फिलहाल टैक्स कम करके राहत देने के मूड में नहीं है।

यहां अब भी 100 रुपए के पार है पेट्रोल

इधर, मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार बने हुए हैं। गुरुवार को भी पेट्रोल के भाव 101.18 पैसे रहे। जबकि डीजल के भाव 91.57 हो गए। जबकि अनूपपुर में प्रीमियम पेट्रोल (XP Petrol) के दाम 104.10 पैसे पर हैं। जबकि भोपाल में एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के दाम 101. 72 पैसे पर है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

मध्यप्रदेश के सभी पेट्रोल पंप पर हर दिन सुबह 6 बजे से भाव लागू हो जाते हैं। आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 पर एसएमएस करें। आपके मोबाइल पर तुरंत ही रेट पहुंच जाएगा।

Published on:
25 Mar 2021 01:57 pm