भोपाल

खुशखबरी: कच्‍चे तेल की कीमत में जोरदार गिरावट, जल्‍द गिर सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

petrol diesel price today 6 april 2021 मध्यप्रदेश में लगातार कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, यह है आज के भाव...।

3 min read
Apr 06, 2021
petrol diesel price today

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Petrol-Diesel) के दाम में गिरावट का रूख है। ब्रेंट के दाम 65 डॉलर के स्तर के नीचे है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है। हालांकि आज लगातार 7वें दिन भी पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बदले हैं।

मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 बार कटौती हुई थी। मार्च महीने में पेट्रोल 61 पैसे सस्ता हुआ था और डीजल के दाम 60 पैसे घटे थे। मार्च महीने में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 3 बार कटौती की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कमजोरी है।

जानिए क्या है भोपाल का रेट

मार्च के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। हालांकि आज 6 अप्रैल को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.58 रुपये लीटर और डीजल 89.13 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है।

कई हफ्तों से कच्चे तेल में कमजोरी दिख रही है। कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल 16 बार महंगा हुआ था।

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम

petrol diesel price today 6 april 2021



































शहरपेट्रोलडीजल
भोपाल

98.5889.13
इंदौर98.6789.23
उज्जैन

98.9589.49
जबलपुर

98.6389.19
ग्वालियर98.5589.10

जानिए बाकी राजधानियों के हाल
petrol diesel price in capital city



































शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली90.5680.87
मुंबई

96.9887.96
बेंगलुरु

93.5985.75
कोलकाता

90.7783.75
चेन्नई92.5885.88

जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट
petrol diesel price in bhopal





























दिन रेट(प्रति ली.)
05 अप्रैल 2021

98.56
04 अप्रैल 2021

98.56
03 अप्रैल 2021

98.56
02 अप्रैल 2021

98.56
01 अप्रैल 202198.56

सुबह 6 बजे लागू होती हैं नई दरें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Updated on:
06 Apr 2021 11:20 am
Published on:
06 Apr 2021 11:10 am
Also Read
View All