भोपाल

राजस्थान से आई नेशनल शूटिंग प्लेयर की पिस्टल चोरी, राष्ट्रीय कांपीटिशन का सपना टूट गया

नेशनल शूटिंग प्लेयर कई सालों से कर रही थी कांपीटिशन की तैयारी...। इंदौर-भोपाल मिड वे पर रेस्टोरेंट पर रुकी थी बस...। तभी हो गई चोरी...।

2 min read
Apr 21, 2024

इंडियन शूटिंग टीम के ट्रायल में शामिल होने जोधपुर से भोपाल आई नेशनल शूटिंग प्लेयर का सपना चोर ने तोड़ दिया। 10वीं की छात्रा अक्षरा पिता राकेश शर्मा के साथ भोपाल शूटिंग अकादमी में 18 और 20 अप्रेल को होने वाले नेशनल 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग ट्रायल (bhopal shooting academy) में शामिल होने आई थी।

18 अप्रेल को पंजीयन और पहला ट्रायल पूरा करने के बाद वह पिता के साथ नियो-गो बस से महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जा रही थी। बस सोनकच्छ में पप्पू एंड पप्पू रेस्टोरेंट पर रुकी तो दोनों थोड़ी देर के लिए बस से उतरे। इसी बच मास्क लगाकर एक युवक बस में घुसा और अक्षरा का पिस्टल वाला बैग लेकर फरार हो गया। ऐसे में अक्षरा बिना पिस्टल 20 अप्रेल को हुए नेशनल 10 मी. एयर पिस्टल शूटिंग के फाइनल ट्रायल में शामिल नहीं हो सकी। उसका बरसों पुराना ख्वाब टूट गया।

वह सदमे में आ गई। अक्षरा ने कहा, पिस्टल चोर के किस काम आएगी। एलथलीट आईडी पर गन का नंबर लिखा होता है। प्लीज मेरी पिस्टल लौटा दो।

बता दें, 16 फरवरी की रात 8 बजे इंदौर के रजत कुलश्रेष्ठ बैरागढ़ से इसी बस से जा रहे थे। उनकी जेब एक युवक ने काट ली। इसकी रिपोर्ट कोहेफिजा थाने में दर्ज है। रजत ने कहा, बस का स्टाफ आरोपी को जानता था। घटना के बाद कार्रवाई नहीं की।

सोनकच्छ में दो दिन तक ढूंढ़ा

चोरी के बाद पिता-पुत्री दो दिन 18 और 19 अप्रेल को सोनकच्छ में ही ठहरे। थाने में रिपोर्ट की। चोर की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। लेकिन नहीं ढूंढ़ सकी। अक्षरा के पिता राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में एग्जीग्यूटिव इंजीनियर हैं। पिता उसे जोधपुर ले गए।

सामान डिग्की में होता तो हमारी जिम्मेदारी थी। सीट से चोरी हुई है। बैग में कीमती सामान होने की जानकारी स्टाफ को नहीं थी। पुलिस को पूरा सहयोग कर रहे हैं।

-सौरभ जैन, जीएम नियो-गो बस सर्विस

प्रिया तिवारी की भी हो गई थी पिस्टल चोरी

इससे पहले पिछले साल जून की यह घटना है। भोपाल शूटिंग चैंपियनशिप में शामिल होने की तैयारी कर चुकी नेशनल शूटर प्रिया तिवारी भी कांपीटिशन में शामिल नहीं हो पाई थी। लखनऊ के वृंदावन कालोनी में रहने वाली प्रिया तिवारी के चोरों ने धावा बोला था, लाखों के सामान के साथ ही उसकी पिस्टल भी चोर ले गए थे।

Published on:
21 Apr 2024 08:21 am
Also Read
View All

अगली खबर