
MP Government to Issue Transgender IDs Only After Verification- Demo Pic
Shankaracharya Himangi Sakhi - एमपी में महाशिवरात्रि पर भव्य किन्नर सम्मेलन आयोजित किया गया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में देश की पहली किन्नर शंकराचार्य हिमांगी सखी का पट्टाभिषेक किया गया। पट्टाभिषेक में बड़ा निर्णय लेते हुए पहली किन्नर शंकराचार्य पीठ के रूप में राजस्थान के पुष्कर पीठ की घोषणा की गई। किन्नर धर्म सम्मेलन में 4 जगद्गुरु और 5 महामंडलेश्वर बनाने की घोषणा भी की गई। यहां 60 धर्मांतरित किन्नरों की घर वापसी भी हुई।
भोपाल में रविवार को देशभर के किन्नर, संत महात्माओं का जमावड़ा लगा। यहां किन्नर धर्म सम्मेलन में कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देश की पहली किन्नर शंकराचार्य हिमांगी सखी Himangi Sakhi का पट्टाभिषेक किया गया। सम्मेलन में शंकराचार्य पीठ के लिए राजस्थान के पुष्कर पीठ का चयन किया गया। किन्नर परंपरा के अंतर्गत यहां 4 जगद्गुरुओं और 5 महामंडलेश्वरों की घोषणा की गई।
सम्मेलन में बताया गया कि कुछ मुस्लिम किन्नर पुनः हिंदू बन गए हैं। पूर्ण शुद्धिकरण प्रक्रिया के साथ इनकी ‘घर वापसी’ कराई गई। बताया गया कि करीब 60 किन्नरों ने धर्म परिवर्तन कर दोबारा सनातनी संस्कारों को स्वीकार किया।
किन्नर धर्म सम्मेलन में भोपाल की काजल ठाकुर और संजना, राजस्थान की तनीषा, महाराष्ट्र की संचिता को जगद्गुरु
घोषित किया गया। सरिता भार्गव, मंजू, पलपल, रानी ठाकुर और सागर को कार्यक्रम में महामंडलेश्वर घोषित किया गया।
Updated on:
15 Feb 2026 03:29 pm
Published on:
15 Feb 2026 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
