भोपाल

पीएम किसान योजान: 31 मार्च के पहले कर लें ये 1 काम, तभी खाते में आएंगे 4 हजार रुपए

एमपी में स्कीम का फायदा लेने वालों को पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन....
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2021, 11:08 AM IST
gettyimages-1208173978-170667a.jpg
PM Kisan scheme

भोपाल। अगर आप मध्यप्रदेश के किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 8वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। बता दें कि सरकार कई राज्यों के किसानों का आधार वेरिफिकेशन (Aadhaar verification) करने जा रही है।

इस दौरान अगर किसी भी किसान के आधाक कार्ड वेरिफिकेशन के दौरान गड़बड़ी पाई जाएगी तो उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की 8वीं किश्त नहीं दी जाएगी। साथ ही ऐसे किसानों को आगे भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

ऑनलाइन करा सकते हैं हल

जानकारी के लिए बता दें कि इस स्कीम के तहत मोदी सरकार किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपये दो-दो हजार की तीन किस्तों में देती है। योजना शुरू होने के बाद से अब तक 7 किस्त किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है और अब जल्द ही 8वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में भेजे जाएंगे। इसीलिए अगर आपके आधार कार्ड में किसी प्रकार की गड़बड़ी है तो 31 मार्च तक ठीक करा लें, अन्यथा आपकी भी 8वीं किश्त रुक सकती है। आप इस समस्या का हल ऑनलाइन भी करा सकते हैं।

मिल जाएंगे 4 हजार रुपए

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे अगर 31 मार्च से पहले ओवदन कर देते हैं और यदि उनका यह आवेदन स्वीकार हो जाता है तो होली बाद उन्हें 2000 रुपये मिलेंगे ही साथ में अप्रैल या मई में आपको दूसरी किस्त के रूप में 2000 रुपये और मिल जाएंगे। इस तरह से उन्हें 4000 रुपये एक साथ मिल जाएंगे।

Published on: