भोपाल

PM Kisan Yojana: जल्द करा लें पीएम किसान सम्मान निधि योजना की eKYC, वर्ना रुक जाएगी किस्त!

PM Kisan Yojana: मध्यप्रदेश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जिन किसानों का ईकेवाईसी पूरा नहीं हुआ है। उनकी 18वीं किस्त रूक सकती है।

2 min read
Aug 23, 2024
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Photo-IANS)

PM Kisan Yojana: मध्यप्रदेश के करोड़ों किसानों को मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त 18 जून को खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। वहीं अब प्रदेश के किसानों को 18 वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इस योजना का लाभ उन सभी किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की जमीनें हैं। मध्यप्रदेश में 1 करोड़ के लगभग किसान हैं।


कैसे होगी e-KYC


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की ई-केवाईसी कराने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर 'Farmers Corner' सेक्शन में "eKYC" का विकल्प चुनें।

eKYC पेज पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।

Search" बटन पर क्लिक करें।

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।

OTP दर्ज करें और "Submit" बटन पर क्लिक करें।

सफल eKYC के बाद, एक मैसेज दिखाई देगा, जिसमें eKYC सफलतापूर्वक हो गया है।

eKYC पूरा होने पर मिलेगा पैसा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हीं किसानों को लाभ दिया जाएगा। जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी के साथ बैंक अकाउंट लिंक कराया हुआ है। अगर ई-केवाईसी किसी भी किसान की नहीं रहती है तो उसके खाते में जारी होने वाली किस्त नहीं आएगी। ई-केवाईसी आप अपने किसी भी नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर करा सकते हैं।

ऐसे लिस्ट में चेक करें अपना नाम

पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें pmkisan.gov.in


वेबसाइट को स्क्रोल करने पर Farmers Corner का ऑप्शन मिलेगा


बॉक्स में दिख रहे Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें


किसान खाता नं या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें


मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो रजिस्टर करें, फोन पर जब ओटीपी आए तो उसे एंटर करें


फिर Get Data वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपको अकाउंट स्टेटस दिख जाएगा

Updated on:
23 Aug 2024 05:14 pm
Published on:
23 Aug 2024 01:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर