भोपाल

MP में थोड़ी देर बाद 50 लाख लोगों को मिलेगी सौगात, भोपाल में जलेंगे ढाई लाख दीप

PM Modi Birthday Seva Sankalp Abhiyan MP- मध्यप्रदेश में गुरुवार से सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है, जिसमें 50 लाख लोगों की जमीनों की फ्री में रजिस्ट्री होगी, वहीं एक माह तक आज से कई आयोजन शहर से लेकर गांवों तक आयोजित किए जाएंगे...।
3 min read
Sep 17, 2026
pm modi birthday seva sankalp abhiyan
pm modi birthday seva sankalp abhiyan- पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर गुरुवार से शुरू हो रहे हैं अनेक कार्यक्रम। (फोटो सोर्स जनसंपर्क एमपी)

PM Narendra Modi Birthday- मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर भाजपा और सरकार कई कार्यक्रम कर रही है। इसी सिलसिले में आज गुरुवार 17 सितंबर 2026 से सेवा संकल्प अभियान शुरू हो गया। गुरुवार को ही भोपाल में ढाई लाख दीये प्रज्जवलित किए जा रहे हैं। वहीं इंदौर में स्वामित्व योजना के तहत 50 लाख लोगों के निशुल्क रजिस्ट्री की जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिनों के दौरे पर मध्यप्रदेश में हैं और अनेक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। इनके अलावा मध्यप्रदेश के कई मंत्री, विधायक एवं केंद्रीय मंत्री भी आयोजनों में व्यस्त हैं। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है।

नितिन नवीन के कार्यक्रम में आएंगे 50 हजार लोग

इंदौर में आयोजित स्वामित्व योजना के इस कार्यक्रम में पचास हजार लोग शामिल होंगे। नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए दो हजार बसों का इंतजाम किया गया है। स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत 40 वर्षों से जमीन और मकान पर रह रहे लोगों को वैध दस्तावेज या पट्टे का स्वामित्व अधिकार दिया जा रहा है।

शहर से लेकर गांवों तक होंगे रोशनी

भोपाल में गुरुवार को ढाई लाख दीप जलाए जाएं। आशीर्वाद का दीया नामक कार्यक्रम होगा। शहर के ऐतिहासिक स्मारकों, प्रमुख चौराहों, तालाब के घाटों, मंदिरों से लेकर गांवों के देवस्थलों, तालाबों एवं यहां तक कि गांवों के सामुदायिक परिसरों तक दीप जलाए जाएंगे। बताया गया है कि यह दीप सेवा, समर्पण, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के संकल्प का संदेश देंगे।

गांवों के देवस्थल, घाट भी होंगे रोशन

भोपाल के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चंदेरी ग्राम पंचायत में भी मंदिरों और तालाबोंके घाटों पर जीप रोशन किए जाएंगे। ईंटखेड़ी, अमोनी, सिंकराबाद, बगरोदा के तालाब मंदिर, बरखेड़ी, बरखेड़ा बोंदर और फंदा के हरिहर मंदिर में दीप जलाए जाएंगे।

Seva Sankalp Abhiyan MP- सीएम डा. मोहन यादव ने गुरुवार को जेपी अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करने वालों को जूस पिलाया और प्रमाण पत्र दिए। (फोटो-जनसंपर्क एमपी)

सवा लाख दीप जलेंगे

भोपाल शहर की नरेला विधानसभा के विधायक एवं मंत्री विश्वास सारंग का सरकारी आवास में 25 फीट ऊंचा स्तंभ बनाया गया है, जिसमें 9 हजार से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। वहीं नरेला विधानसभा क्षेत्र में सवा लाख दीपक जलाने का कार्यक्रम भी है।

मोहन यादव ने दी पीएम को बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज भारत जिस सामर्थ्य और गौरव के साथ विश्व पटल पर खड़ा है, उसमें प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपनी साढ़े बारह वर्षों की यात्रा में उन्होंने भारत की प्रतिभा, सामर्थ्य और शक्ति को हर क्षेत्र में विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया है। आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद और विश्वास से देख रही है। मैं भगवान महाकाल और भगवान विश्वकर्मा से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी कर्मठता और सृजनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

हर घर में जलाएं दीप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश-प्रदेश के हर घर में दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया गया है। आज हम भी राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। इसी क्रम में इंदौर से प्रदेश के 50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों के लिए निःशुल्क मकान की रजिस्ट्री कराने के अभियान का शुभारंभ करेंगे और शाम को उज्जैन में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया रक्तदान

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र सौंपा। (फोटो राजेंद्र शुक्ला एक्स)
मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल गुरुवार को रीवा में रक्तदान करते हुए (फोटो राजेंद्र शुक्ला एक्स)

इधर, मध्यप्रदेश के कई अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी मौके पर स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने स्वयं भी रक्तदान किया। रक्तदान के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल थे।

Updated on:
17 Sept 2026 02:55 pm
Published on:
17 Sept 2026 12:14 pm