भोपाल

पीएम मोदी ने तो कर दिया लोकार्पण, लेकिन हकीकत में नहीं मिली लोगों इन चीजों की सौग़ात

पीएम मोदी ने तो कर दिया लोकार्पण, लेकिन हकीकत में नहीं मिली लोगों इन चीजों की सौग़ात
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2018, 2:27 PM IST
reality of e lokarpan
पीएम मोदी ने तो कर दिया लोकार्पण, लेकिन हकीकत में नहीं मिली लोगों इन चीजों की सौग़ात

भोपालः शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश दौरे पर थे, जहां इंदौर से उन्होंने प्रदेश के कई ज़िलों सौंगातें देते हुए वहुत सी सुविधाओं का ई-लोकार्पण किया। लेकिन, इस सब के बीच अधिकारियों की उदासीनता की भी पोल खुलती नज़र आई। आनन फानन में उन्होंने इसका लोकार्पण तो पीएम के हाथों करा दिया लेकिन, ज्यादातर को उन सुविधाओं का लाभ मिलना शुरु ही नहीं हुआ। राजधानी भोपाल से ही इससे जुड़े कुछ मामले देखने को मिले। आपको बता दें कि, पीएम ने ई-लोकार्पण करते हुए इंटरसिटी बस, मल्टीलेवल पार्किंग और यातायात पार्क की सौग़ात राजधानीवासियों को दी थी, वहीं कल्पना नगर में हाउसिंग फार ऑल के तहत हितग्राहियों के फ्लैट्स में पानी की सप्लाई नहीं थी। लेकिन वह लोकार्पण लोगों के लिए छलावा मात्र निकला।

लोकार्पण के बाद भी बनता रहा यातायात पार्क

बता दें कि, पिछले करीब एक महीने से पीएम के दौरे और उनके द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण की जानकारी निगम को दी जा चुकी थी, बावजूद इसके भी निगम का सुस्त काम राजधानी के यातायात पार्क के काम को पूरा नहीं कर सका। एक तरफ मोदी लोकार्पण कर रहे थे और दूसरी तरफ सेकड़ों निगम कर्मी यातायात पार्क का अधूरा काम निपटाने में लगे हुए थे। सूत्रों के मुताबिक़, यहां उस समय तक ज़मीन पर लगाए जाने वाले ब्लॉक ही नही लगे थे, बच्चों के खेलने के लिए लगाए जाने वाले झूले भी अपनी जगह पर फिट नहीं हुए थे। यहां तक कि, निर्धारित स्थान पर पोधारोपण तक नहीं किया गया था। इसके अलावा, न्यू मार्केट के पास बनी मल्टीलेवल पार्किंग के लोकार्पण के समय भी यहां काफी काम अधूरे नज़र आए। पार्किंग में अग्निश्मक यंत्र की फिटिंग नहीं की गई थी। इससे भी बड़ी खामी तो यह रही कि, लोकार्पण के बाद बाद आई तकनीकी दिक्कत के चलते पार्किंग शुरु ही नही हो पाई।

दो बसे दिखाकर कर दी खानापूर्ति

इसके अलावा शहर में चलने वाली इंटर सिटी बसों को शुरू करने का दावा भी खोखला नज़र आया, जिसमें लोकार्पण के समय सिर्फ 2 बसों को खड़ा करके वीडियों कान्फ्रेंस की गई, बाकि बसों का अब तक आरटीओ से इनके संचालन का समय ही तय नहीं किया गया। दरअसल, केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत शहर में लोक परिवहन के लिए 110 बसों की सौंगात महिनों पहले दी थी, जिनकी तैयारी इस स्तर तक हो चुकी थी कि, उन्हें किन रूट पर चलाया जाएगा, लेकिन आरटीओ से अब तक इनके संचालन का समय ही निर्धारित नहीं किया गया, जिसके चलते आगे भी कुछ दिनो तक उनका संचालन होना मुश्किल है। लेकिन पीएम द्वारा लोकार्पण से पहले मामले से संबंध रखने वाले आरटीओ के अधिकारियों ने यह दावा किया था कि, तय समय तक 8 बसों की सेवा शुरू कर दी जाएगी। लेकिन जब लोकार्पण का समय आया तो, सिर्फ दो बसों को स्क्रीन पर दिखाकर लोकार्पण किया गया। वहीं, कल्पना नगर में बनाए गए हाउसिंग फार आल के तहत 63 हितग्राहियों को आवास दिए गए, जिसके लोकार्पण के बाद लोगों ने वहां रहना शुरु कर दिया, लेकिन वहां आजीविका का मूलभूत संसाधन माना जाने वाला पानी भी घरों में तो दूर की बात आस पास भी उपलब्ध नहीं था।

Published on: