bjp leaders summoned over vehicle convoys: पीएम मोदी की अपील के बावजूद सैकड़ों गाडिय़ों का काफिला निकालने वाले निगम-मंडल के अध्यक्षों के खिलाफ पार्टी का एक्शन जारी है।
bjp leaders summoned over vehicle convoys: पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बावजूद कई नेताओं ने सैकड़ों वाहनों का काफिला निकाला था। इसे लेकर बीजेपी में लगातार एक्शन जारी है। एक नेताजी का पद दूसरे दिन ही वापस छीन लिया गया, वहीं कई नेताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। तो किसी नेता के अधिकार ही छीन लिए थे।
पीएम मोदी की अपील के बावजूद सैकड़ों गाडिय़ों का काफिला निकालने वाले निगम-मंडल के अध्यक्षों के खिलाफ पार्टी का एक्शन जारी है। भाजपा सत्ता और संगठन द्वारा पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह और किसान मोर्च के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव पर कार्रवाई के बाद संगठन द्वारा सोशल मीडिया में वायरल और ऐसे नेताओं की सूची तैयार कर उन्हें तलब किया है। 17 मई को ऐसे नेताओं को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुलाया है। इनसे वन-टू-वन बात की जाएगी और संतुष्ट जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई हो सकती है।
सिंगरौली विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान भी सैकड़ों गाड़ियों का काफिला उनके पीछे-पीछे चलता रहा। जिसे भाजपा संगठन ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें भोपाल तलब किया है। महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष रेखा यादव अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छतरपुर पहुंची। जहां इनके स्वागत कार्यक्रम में पीएम मोदी के अपील की खुलेआम धज्जियां उडा़ई गई। इनके स्वागत के दौरान काफिले में कई गाड़ियां चलती रही। जिससे पूरे क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति निर्मित हुई। जिसका वीडियो भी संगठन के पास पहुंचा है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष पवन पाटीदार के काफिले और जेसीबी से फूल बरसाने के वीडियो वायरल होने के बाद विवाद जैसी स्थिति बन गई है। दरअसल बुधवार को पाटीदार दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ लहार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर गए थे। जहां हद तो तब हो गई जब उनके स्वागत में जेसीबी से फूल उडवाए गए। जिनके वीडियो को देखने के बाद संगठन ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए तलब किया है।
पीएम मोदी की अपील के बावजूद 15 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर दौरे पर जाने वाले पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के मामले में पार्टी चुप है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम तक मंत्री को तलब होने के लिए संगठन की ओर से कोई संदेश नहीं भेजा गया। बता दें पीएम की अपील के बाद मंत्री पूरे लाव-लश्कर के साथ खंडवा दौरे पर गए थे।