भोपाल

राजधानी में आसाराम के गांधीनगर आश्रम के आसपास पुलिस अलर्ट

आसाराम आश्रम के आसपास रहेगी पुलिस की नजर हर स्थिति से निपटने पुलिस है तैयार, संत हिरदाराम नगर यौन शोषण के आरोप में ...

2 min read
Apr 25, 2018
asaram bapu

भोपाल। आसाराम आश्रम के आसपास रहेगी पुलिस की नजर हर स्थिति से निपटने पुलिस है तैयार संत हिरदाराम नगर यौन शोषण के आरोप में करीब 5 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद आसाराम पर आज जोधपुर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

आसाराम के समर्थक भले ही फैसले के दिन शांति बनाए रखने का दावा कर रहे हों लेकिन भोपाल पुलिस की गांधीनगर स्थित आसाराम आश्रम के आसपास नजर रहेगी। आश्रम के सामने पुलिस ने एक स्थाई पाइंट बनाया है।

निशातपुरा सीएसपी लोकश कुमार सिन्हा का कहना है कि फैसले को लेकर पुलिस मुस्तैद है। माहौल न बिगड़े इसके लिए गांधीनगर पुलिस को आसपास आश्रम पर नजर रखने को कहा गया है वहीं पुलिस पूरी तरह से हर हालात से निपटने के लिए तैयार है।

ऐसे समझें पूरा मामला...
आसाराम पर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एक नाबालिग से बलात्कार करने का आरोप है. जोधपुर सेंट्रल जेल में बनी एससी/एसटी विशेष अदालत नाबालिग से बलात्कार के मामले में आसाराम के खिलाफ आज (बुधवार) को अपना फैसला सुना सकती है.

जोधपुर सेंट्रल जेल के अंदर बनी विशेष कोर्ट के जज मधुसूदन शर्मा अपना अहम फैसला सुनाएंगे. सुरक्षा के मद्देनजर जोधपुर सेंट्रल जेल समेत पूरे जिले में सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी रखी गई है. अगर आसाराम को दोषी ठहराया जाता है तो उन्‍हें कम से कम दस साल और अधिकतम उम्रकैद तक की सजा हो सकती है.

MP में अलर्ट

वहीं मध्य प्रदेश में पुलिस मुख्यालय ने आसाराम पर आने वाले फैसले को लेकर प्रदेश पुलिस को अलर्ट कर दिया है. जिलों के एसपी एसपी को पत्र लिखकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं.

आईजी इंटेलिजेंस मकरंद देउस्कर ने प्रदेश के सभी एसपी को आसाराम के आश्रमों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो सके. मकरंद देउस्कर ने यह भी बताया कि धरना प्रदर्शन की अनुमति के लिए जिला स्तर पर एसपी फैसला लेगा. पुलिस ने आश्रम के लोगों सख्त हिदायत भी दी है. इतना ही नहीं भोपाल और इंदौर के आश्रम पर दूसरे जिलों से ज्यादा पुलिस फोर्स को रखा गया है.

ये भी पढ़ें

अब दहेज के सामान पर भी दिखाना होगा इ-वे बिल! पढ़े हर वो चीज जो आप जानना चाहते हैं
Published on:
25 Apr 2018 10:19 am
Also Read
View All