बैरागढ़ पुलिस ने कार का कांच तोड़कर चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 15 अप्रैल को घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीव
भोपाल. बैरागढ़ पुलिस ने कार का कांच तोड़कर चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 15 अप्रैल को घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपियों को धरदबोचा। 15 अप्रैल 2018 को नई सब्जी मंडी के पास से एक कार का कांच फोड़ कर अज्ञात चोरों ने उसमें रखें बैग को चोरी कर लिया था। बैग के अंदर 52000 रुपए नगद और कुछ अन्य कागजात थे।
आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज देखने पर यह ज्ञात हुआ कि एक शव वाहन को घटना के कुछ समय पूर्व जानबूझकर इस कार के आगे खड़ा कर दिया गया था। शव वाहन के चालक दीप सिंह ठाकुर से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने हेल्पर विजय मांझी और अन्य तीन आरोपी अमित राजपूत, जीतू राजपूत तथा शाहरुख उर्फ अक्कू के साथ मिलकर चोरी की वारदात को स्वीकारा। घटना में शाहरुख और पप्पू ने कार का कांच तोड़ा था।
ये है मामला
दीप सिंह और विजय मांझी शव वाहन में ही बैठे रहे और अमित राजपूत तथा जीतू राजपूत ने मिलकर बैग को चुराया था। जीतू राजपूत के घर पर पैसों का बंटवारा हुआ और खाली बैग और कागजात को तालाब के पास जमीन में छुपा दिया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माशरुका 42000 रुपए जप्त कर लिए गए हैं। इन आरोपियों का पूर्व में चोरी का कोई रिकॉर्ड नहीं है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक शव वाहन को घटना के कुछ समय पूर्व जानबूझकर इस कार के आगे खड़ा कर दिया गया था। शव वाहन के चालक दीप सिंह ठाकुर से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने हेल्पर विजय मांझी और अन्य तीन आरोपी अमित राजपूत, जीतू राजपूत तथा शाहरुख उर्फ अक्कू के साथ मिलकर चोरी की वारदात को स्वीकारा। घटना में शाहरुख और पप्पू ने कार का कांच तोड़ा था।