पीडि़त के समर्थन में आए छात्रों को पुलिस ने जेल में ठूसा

पिछले 9 माह से छात्र को प्रताडि़त करने वाला विवि प्रशासन ने सोमवार को हंगामा होने के बाद तुरंत आवास भत्ता की राशि जारी कर दी
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2016, 8:44 AM IST
nsui
nsui
भोपाल.
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि में व्याप्त अनियमितताओं एवं छात्रों को प्रताडि़त किए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे एनएसयूआई और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पुलिस ने विवि पहुंचने से पहले ही पकड़ कर जेल पहुंचा दिया।


विवि में अध्ययनरत एमफिल के छात्र महेश भमोरे को आवास भत्ता और स्कॉलरशिप नहीं दिए जाने का आरोप है। इस संबंध में छात्र ने विवि के कुलपति सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को सूचित किया था। इस दौरान विवि में बने ह्वाट्स ग्रुप में छात्र द्वारा अपनी पीड़ा व्यक्त करने पर विभाग की ओएचडी मोनिका वर्मा ने उसका सोशल मीडिया पर मजाक बना दिया था। छात्र संगठनों को जब इस संबंध में जानकारी हुई उन्होंने संगठित होकर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया। सोमवार को जब एनएसयूआई और आम आदमी पार्टी के छात्र इकाई के पदाधिकारी प्रदर्शन के लिए जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते से ही दबोच लिया। एनएसयूआई और आम आदमी पार्टी के छात्र इकाई के दस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा। इन्हें देर शाम सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशुतोष चौकसे और प्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी की जमानत खारिज कर केंद्रीय जेल भेज दिया गया।


प्रदर्शन के बाद जारी कर दी राशि

महत्वपूर्ण बात यह है कि पिछले 9 माह से छात्र को प्रताडि़त करने वाला विवि प्रशासन ने सोमवार को हंगामा होने के बाद तुरंत आवास भत्ता की राशि जारी कर दी।



Published on: