गृह मंत्रालय से आदेश जारी होने के बाद कलेक्टर की तरफ से आदेश जारी किया जाएगा
भोपाल. सीएम की घोषणा के बाद भी मंगलवार को राजधानी के कई जगह पुलिस रात 8 बजे बाजार बंद कराती नजर आई। रोजाना की तरह रात आठ बजते ही बाजार में पुलिस पहुंच गई और आनन-फानन में दुकानें बंद कराने लगी। इस मामले में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि घोषणा के बाद बाजार रात 10 बजे ही बंद किए जाएंगे। कहीं कोई पुलिसकर्मी बाजार बंद करा रहा है तो डीआइजी को बोलकर उसे मना कराया जाएगा। संभवता बुधवार को गृह मंत्रालय से आदेश जारी होने के बाद कलेक्टर की तरफ से आदेश जारी किया जाएगा।
दूसरी ओर राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ की ओर से श्याम बाबू अग्रवाल एवं मंगलम के डायरेक्टर श्याम बंसल का कहना है इस समय शादी-विवाह का समय नहीं है। ऐसे में रात 10 बजे तक बाजार खोलने का औचित्य नहीं है। न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश गंगराड़े ने कहा कि बाजार रात 9 बजे तक ही खुले।