26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आ गया आदेश…भीषण गर्मी के चलते मध्यप्रदेश में ‘9 जिलों’ में बंद रहेंगे स्कूल

MP School Closed: भीषण गर्मी की मार को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्कूलों की छुट्टी का अपडेट देखने के लिये पढ़ें पूरी खबर....

2 min read
Google source verification
MP School Closed

MP School Closed (Photo Source: AI Image)

MP School Closed: पूरे मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सुबस 8 बजे से ही आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने का निर्णय लिया है। भोपाल जिले में स्कूली बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए पहली से आठवीं तक की 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। वहीं अवकाश को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, नर्सरी से आठवीं कक्षा तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। हालांकि शिक्षक विद्यालय में अपस्थित रहेंगे।

उज्जैन में छुट्टी घोषित

इससे पहले उज्जैन शहर में भीषण गर्मी के चलते जिला शिक्षा विभाग ने कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूली बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी है। यहां पर भी शासकीय और अशासकीय स्कूल में 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक यह अवकाश रहेगा। वहीं कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक सुबह 7:30 बजे से लेकर 12:30 तक स्कूल लगाने का आदेश जारी किया गया है।

सागर में भी स्कूलों में छुट्टी घोषित

सागर जिले में भी जिला प्रशासन ने अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में अवकाश का आदेश बुधवार को जारी किया है। यह गुरुवार से 30 अप्रेल तक प्रभावी रहेगा। प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 वीं तक के समस्त शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई एवं अन्य मान्यता प्राह्रश्वत शालाओं के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रेल तक अवकाश घोषित किया गया है। नया आदेश जारी कर कभा 8वीं तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। बता दें कि 1 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू हो जाएंगे।

कई अन्य जिलों में भी छुट्टी घोषित

ग्वालियर में भी भीषण गर्मी के बीच कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान ने बच्चों को राहत दी है. कलेक्टर ने कक्षा 8वीं तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी है। रतलाम में भी कक्षा पांचवीं तक छुट्टियां घोषित कर दी गई है। इंदौर में भी कलेक्टर शिवम वर्मा ने 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी है। जानकारी के लिए बता दें क मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से शुरू हो रहा है, जो 15 जून 2026 तक रहेग। यानी करीब डेढ़ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे। 16 जून से स्कूल खुलेंगे।