26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में 22 एकड़ में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेडियम, जल्द शुरु होगा निर्माण

Indore- इंदौर में बनेगा एक और स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तैयारी शुरु, स्टेडियम बनाने के लिए कंसल्टेंट को नियुक्त कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
New World-Class Stadium to be Built Across 22 Acres in Indore

indore holkar stadium- Demo pic (file photo)

Indore- मध्यप्रदेश के इंदौर को होलकर स्टेडियम के लिए भी जाना जाता है। इस वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम में कई इंटरनेशनल मैच हो चुके हैं। शहर में खेल सुविधा बढ़ाने के लिए अब एक और वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए इंदौर नगर निगम के बाद अब आइडीए ने भी प्रावधान किए हैं। करीब 22 एकड़ जमीन पर यह स्टेडियम विकसित किया जाएगा। सुपर कॉरिडोर पर स्थित जमीन पर स्टेडियम बनाने के लिए कंसल्टेंट को नियुक्त कर दिया गया है। यहां मल्टीपरपज स्टेडियम बनाने की प्लानिंग की गई है। शहर में एक स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भी बनाया जा रहा है।

दशहरा मैदान पर करीब 35 करोड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए भी कंसल्टेंट की नियुक्ति

सुपर कॉरिडोर पर स्टेडियम निर्माण के लिए प्रोजेक्ट बनाया गया था। किसी एजेंसी ने जमीन नहीं खरीदी तो आइडीए ने यहां स्टेडियम बनाने के लिए कंसल्टेंट को नियुक्त कर दिया है। दशहरा मैदान पर करीब 35 करोड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए भी कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी है। यहां इस साल काम शुरू होने की उम्मीद है।

सुपर कॉरिडोर पर खेल गतिविधियों के लिए जमीन को बेचने का प्रयास हुआ, एमपीसीए ने रुचि दिखाई थी, लेकिन बात नहीं बनी

नगर निगम ने अलग-अलग विधानसभा वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने का काम हाथ में लिया है। कुछ स्थानों पर काम शुरू हो गया है तो कुछ की योजनाएं बन गई हैं। सुपर कॉरिडोर पर खेल गतिविधियों के लिए आरक्षित 22 एकड़ जमीन को बेचने का प्रयास हुआ। एमपीसीए ने रुचि दिखाई थी, लेकिन रेट ज्यादा होने से बात नहीं बनी। अब आइडीए ने यहां पीपीपी मॉडल पर स्टेडियम बनाने की तैयारी की है।

मल्टीपरपज स्टेडियम बनाने की प्लानिंग, इंडोर के साथ आउटडोर सुविधा होगी

यहां मल्टीपरपज स्टेडियम बनाने की प्लानिंग है। इसमें इंडोर के साथ आउटडोर सुविधा होगी। रेस्टोरेंट, कैफे के अलावा आयोजनों को ध्यान रखते हुए ओपन स्टेडियम बनाया जाएगा। आइडीए अफसरोंं के मुताबिक, कंसल्टेंट प्लानिंग कर रहे हैं जिसके बाद पीपीपी मॉडल पर टेंडर जारी कर एजेंसी को नियुक्त किया जाएगा। यहां अगले साल तक काम शुरू होने की स्थिति बन रही है।

खेल सुविधा बढाने के प्रयास, स्कीम 94 में भी बनेगा खेल परिसर 

दशहरा मैदान पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का काम शुरू करने के लिए आइडीए ने बजट में 10 करोड़ का आवंटन दिया है। साथ ही रिंग रोड पर स्कीम नं. 94 में भी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी कर ली है। निर्माण के साथ उसके संचालन के लिए एजेंसी भी तय कर दी है।