25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Politics: एमपी बीजेपी में इंदौर का दबदबा, रणदिवे के करीबी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

BJP internal politics MP: संगठन में खुल रही इंदौरी नेताओं की लॉटरी, सत्ता में अब तक नहीं मिली जगह, पियूष और महेश को बनवाकर गौरव ने दिखाई ताकत…।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Apr 25, 2026

MP BJP news

मध्यप्रदेश में सत्ता और संगठन में नियुक्तियों का सिलसिला इन दिनों चल रहा है। (विजुअल-एआई)

BJP internal politics MP: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कल तीन प्रकोष्ठों के संयोजकों की घोषणा की, जिसमें इंदौर के खाते में दो पद मिल गए। व्यापारी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई, तो महेश पालीवाल को भी शिक्षक प्रकोष्ठ का संयोजक बना दिया।

मजेदार बात यह भी है कि यह दोनों ही नेता प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे से जुड़े हुए हैं। नियुक्तियां कराकर रणदिवे ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखा दी है। मध्यप्रदेश में सत्ता और संगठन में नियुक्तियों का सिलसिला इन दिनों चल रहा है। मालवा-निमाड़ में माहौल बनाने वाले इंदौर के कई नेताओं की निगाह भोपाल के फैसलों पर लगी है।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने तीन प्रकोष्ठों की घोषणा की, जिसमें इंदौर के धीरज खंडेलवाल को व्यापारी प्रकोष्ठ और महेश पालीवाल को शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया। इन नियुक्तियों में गौरव रणदिवे की अहम भूमिका मानी जा रही है, क्योंकि दोनों नेता उनसे जुड़े हैं।

खंडेलवाल पहले व्यापारी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक रह चुके हैं और इंदौर में कई बड़े आयोजन करा चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने 5 हजार व्यापारियों को एक मंच पर लाने का काम किया था। वे खंडेलवाल समाज के नगर अध्यक्ष और प्रदेश के सबसे बड़े किराना बाजार सियागंज के भी अध्यक्ष हैं।

वहीं महेश पालीवाल ने विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक काम किया और इंदौर में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में अहम रोल अदा किया। इसके बाद उन्होंने हिन्दू जागरण मंच में भी काम किया। वे भाजपा में लगातार सक्रिय हैं और रणदिवे के करीबी माने जाते हैं। पिछले एक दशक से वे निजी स्कूल का संचालन भी कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी दोनों के नाम प्रदेश संगठन को भेजे थे।

इंदौर को अब तक 3 प्रकोष्ठ

व्यापारी और शिक्षक प्रकोष्ठ से पहले इंदौर के खाते में खेल प्रकोष्ठ भी आया था। मानसिंह यादव को संयोजक बनाकर पार्टी ने खेल जगत से जुड़े लोगों को जोड़ने की रणनीति अपनाई। यादव खुद भी कुश्ती के बड़े खिलाड़ी रहे हैं और इंदौर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दंगल करा चुके हैं।

इसके अलावा पार्टी ने भगवान परमार को अजजा मोर्चा की कमान भी सौंपी है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा देवास के हैं, लेकिन उनका जुड़ाव इंदौर से भी माना जाता है।

एक नजर

0-हेमंत खंडेलवाल ने की तीन प्रकोष्ठों की घोषणा
0-इंदौर के खाते में मिले दो पद
0-धीरज खंडेलवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
0-महेश पालीवाल को भी बनाया संयोजक
0-गौरव रणदिवे से जुड़े हैं दोनों नेता