10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Rain: पश्चिमी विक्षोभ पलटेगा मौसम, 27-28-29 अप्रैल को बारिश की चेतावनी

MP Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, इस समय राजस्थान, गुजरात से गर्म हवा आ रही है। इसके कारण तेज तपिश का दौर चल रहा है। दो दिन पारा ऐसा ही रहेगा।
2 min read
Google source verification
Rain Alert प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- freepik)

Rain Alert प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- freepik)

MP Weather Today: गर्म हवा के असर के कारण इन दिनों गर्मी बेहाल करने लगी है। सुबह से ही सूरज का मिजाज गर्म होने लगता है। शहर में अभी लू की स्थिति तो नहीं बनी है, लेकिन गर्म हवा के थपेड़े दिन में लू जैसी तपिश दे रहे हैं। गर्मी इतनी अधिक है कि सड़क का डामर भी पिघलने लगा है। आने वाले दो दिन इसी तरह तपेंगे। अप्रेल के आखिरी सप्ताह में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। शहर में चार साल बाद इतना गर्म दिन रहा, साथ ही इस सीजन का भी यह सबसे गर्म दिन रहा।

बनेगी बादल-बारिश की स्थिति

अधिकतम तापमान में लगभग एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई और तापमान 42.4 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले एक सह्रश्वताह से अधिक समय से शहर में तेज गर्मी का सिलसिला चल रहा है। तापमान लगातार 40 डिग्री से अधिक बने हुए हैं। दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय राजस्थान, गुजरात से गर्म हवा आ रही है। इसके कारण तेज तपिश का दौर चल रहा है। दो दिन पारा ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रेल से पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी हिस्से से नमी के कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल-बारिश की स्थिति बन सकती है।

पिछले 5 सालों में पारा

25 अप्रेल 2026- 42.4 सेल्सियस
18 अप्रेल 2025- 42.2 सेल्सियस
29 अप्रेल 2024- 40.8 सेल्सियस
30 अप्रेल 2023- 40.9 सेल्सियस
30 अप्रेल 2022- 43.3 सेल्सियस
30 अप्रेल 2021- 42.8 सेल्सियस

(अधिकतम तापमान )

भीषण गर्मी के चलते स्कूल बंद

भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने का निर्णय लिया है। भोपाल सहित कई जिलों में स्कूली बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए पहली से आठवीं तक की 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। वहीं अवकाश को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, नर्सरी से आठवीं कक्षा तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। हालांकि शिक्षक विद्यालय में अपस्थित रहेंगे।

खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म

पूरे मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा चढ़ा हुआ है, जबकि मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन के साथ भोपाल, नर्मदापुरम में भी सूरज के तीखे तेवर हैं। शनिवार को 6 शहरों में पारा 44 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया। खजुराहो प्रदेश में सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री रहा। रविवार को ग्वालियर समेत 22 जिलों में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है।

बारिश अलर्ट

दूसरी ओर, 27 अप्रैल से 3 दिन तक प्रदेश में गरज-चमक और बारिश होने के आसार है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।