26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने बेटे और उसके दोस्त से होटल में रिसेप्शनिस्ट से ज्यादती करवाई

MP News: होटल के मालिक से ब्रेकअप हुआ तो रिसेप्शनिस्ट को जिम्मेदार मान बैठी महिला, प्लानिंग के तहत बेटे और उसके दोस्त से करवाई ज्यादती।

2 min read
Google source verification
bhopal

woman had her son and his friend rape a hotel receptionist (demo pic)

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने बेटे और उसके दोस्त से एक होटल की रिसेप्शनिस्ट का होटल के कमरे में ही दुष्कर्म कराया। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने पीड़िता को धमकाया भी। महिला व उसका बेटा और दोस्त तीनों मिलकर पीड़िता को किडनैप कर अपने साथ ले गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला उसके बेटे व दोस्त को गिरफ्तार कर पीड़िता को उनके चंगुल से छुड़ा लिया है।

होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट है आरोपी महिला

भोपाल के कोलार इलाके में स्थित एक होटल की 23 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट का होटल की ही पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने रेप करा दिया। होटल संचालक दीपक राजपूत के प्रेम में पड़ी पूर्व रिसेप्शनिस्ट विनिता राजपूत का कुछ दिन पहले होटल संचालक से ब्रेकअप हुआ था। विनिता को लगता था कि नई रिसेप्शनिस्ट के कारण उसका ब्रेकअप हुआ है और इसलिए उसने बदला लेने की प्लानिंग की और बेटे बिट्टू व उसके दोस्त से रिसेप्शनिस्ट का रेप करवाया।

दुष्कर्म के बाद धमकाया, किडनैप किया

प्लानिंग के तहत आरोपी महिला विनिता ने बेटे बिट्टू और उसके दोस्त को होटल भेजकर कमरा बुक कराया। इसके बाद रिसेप्शनिस्ट को कमरे में बुलाकर बंधक बनाया गया आरोपियों ने कमरे में मारपीट की और बिट्टू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में विनिता पहुंची और पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि होटल मालिक दीपक राजपूत से दूर रहो। तीनों आरोपी पीड़िता का अपहरण कर बजरिया क्षेत्र में ले गए।

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस

इसी बीच होटल में झगड़े की सूचना पर कोलार पुलिस पहुंची तो रिसेप्शनिस्ट नहीं मिली। होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो डीवीआर भी गायब था, इससे पुलिस का शक गहराया। बाद में होटल स्टाफ ने विनिता से झगड़ा होने और स्कूटी से रिसेप्शनिस्ट को उठा ले जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। विनिता के ठिकाने पर पहुंची लेकिन वो नहीं मिली। पुलिस ने विनिता का फोन नंबर जुटाया और कॉल किए। पहले तो कई कॉल के बाद भी विनिता ने फोन नहीं उठाया और बाद में जब फोन उठाया तो कहा कि वो हमारे साथ है और हम सभी पार्टी कर रहे हैं। पुलिस ने रिसेप्शनिस्ट से बात कराने के लिए कहा तो विनिता ने फोन काट दिया।

आवाज से हुआ शक

पुलिस के दोबारा फोन लगाने पर विनिता ने पीड़िता से बात कराई, पीड़िता ने डरते हुए कहा मैं ठीक हूं और बस पुलिस ने उसकी आवाज में छिपे डर को भांप लिया। पुलिस ने तत्काल मोबाइल लोकेशन से ठिकाना ट्रेस किया और पीड़िता को बजरिया क्षेत्र से बरामद कर लिया। इसके बाद पीड़िता रिसेप्शनिस्ट ने मारपीट, रेप और किडनैपिंग की पूरी कहानी खोल दी। पुलिस ने आरोपी विनिता, बिट्टू और अन्य युवक को गिरफ्तार किया। टीआइ संजय सोनी ने बताया, तीनों पीड़िता को चार घंटे तक स्कूटी पर घुमाते रहे।