Police officers holiday: पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस जवानों का अवकाश निरस्त किया था। काउंटिंग और आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है।
Police officers holiday: राजधानी भोपाल के पुलिसकर्मियों को तीन माह बाद छुट्टियां मिलनी शुरू होंगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई थी।
लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था और वीआइपी गतिविधियों को लेकर पुलिस जवानों का अवकाश निरस्त किया गया था। लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है, अब सामान्य रूप से पुलिस जवानों को अवकाश दिया जा सकता है। जिसको लेकर आदेश सात जून को जारी कर दिया गया।
आचार संहिता खत्म, पुलिस जवानों को मिलेगा अवकाश
जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी गतिविधियों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस जवानों का अवकाश निरस्त किया था। काउंटिंग और आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है।
आदेश में लिखा है कि लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है, अब सामान्य रूप से पुलिस जवानों को अवकाश दिया जा सकता है। जिसको लेकर आदेश 7 जून को जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं आदेश की कापी सभी पुलिस आयुक्त/अधीक्षक सेनानी, रेल को भेज दी गई है।