संतनगर में लंबे समय से निर्माणधीन आदर्श मार्ग के निर्माण के दौरान अतिक्रमण हटाने और मार्ग की चौड़ाई को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भेदभाव का आरोप लगाया है
भोपाल। आदर्श मार्ग के चौड़ीकरण में भेदभाव का आरोप कांग्रेस नेता बोले आदर्श मार्ग निर्माण में नगर निगम का दोहरा रवैया संत हिरदाराम नगर संतनगर में लंबे समय से निर्माणधीन आदर्श मार्ग के निर्माण के दौरान अतिक्रमण हटाने और मार्ग की चौड़ाई को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भेदभाव का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मार्ग चौड़ाई अलग-अलग स्थानों के हिसाब से न करते हुए इसे एक बराबर करने की मांग नगर निगम से की है।
आदर्श मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में
दरअसल, संतनगर में करीब ८ करोड़ की लागत से आदर्श मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में हैं लेकिन अब तक यहां चौंड़ाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कही सड़क की चौड़ाई १३ मीटर तो कही १५ मीटर तय की गई है। महापौर और विधायक ने किया था निरीक्षण विगत दिनों महापौर आलोक शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा ने सड़क का निरीक्षण किया था।
निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं के बयानों में विरोधाभास था जिससे अब तक अतिक्रमण हटाने व मार्ग की चौड़ाई को लेकर संशय बरकरार है। वहीं जानकारों का कहना है कि इसके पहले बन रोड़ का भी बुरा हाल है चुनाव के पहले सरकार भी रोड़ का निर्माण कर वोट की राजनीति करेगा। वहीं विपक्ष ने भी खराब रोड़ को लेकर हंगामा भी शुरू किया है। जल्दी ही ग्रामीण क्षेत्रों में घटिया किस्म के सामन से बने रोड़ की जांच की जाएगी। जिसके बाद ठेकेदार पर कार्रवाई होगी।
नगर निगम कर रहा भेदभाव
कोट्स - चंचल रोड पर चौडीकरण के नाम पर नगर निगम भेदभाव कर रहा है। सड़क निर्माण की चौड़ाई सभी स्थानों पर एक समान होनी चाहिए। जगदीश कुमार सांवले, कांग्रेस नेता चंचल रोड चौडाई कही १३ मीटर रखी जा रही है तो कही १५ मीटर। अलग-अलग चौंडाई के नाम पर नगर निगम अपने लोगों को फायदा पहुंचा रहा है। - आत्माराम सूर्यवंशी, कांग्रेस नेता