भोपाल

पहली बार प्रोफेसर के घर आई थी, अचानक चिटकनी लगाकर दबोचा

पॉलीटेक्निक कॉलेज के एक प्रोफेसर ने अपनी नौकरानी को कमरे में बंद कर छेड़छाड़ कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Sep 2017, 10:32 AM IST
sexual harassment
sexual harassment

भोपाल.पॉलीटेक्निक कॉलेज के एक प्रोफेसर ने अपनी नौकरानी को कमरे में बंद कर छेड़छाड़ कर दी। सबसे खास बात यह है कि नौकरानी पहले दिन ही खाना बनाने के लिए प्रोफेसर के घर पहुंची थी। उसने खाना बनाने के लिए प्रोफेसर से पूछा तो उसने कहा कि पहले कपड़ों पर प्रेस कर दो। वह प्रेस करने लगी, तो प्रोफेसर ने कमरा बंद कर उसे पीछे से जकड़ लिया। बड़ी मुश्किल से वह प्रोफेसर की बाहों से अपने आप को छुड़ाकर किसी तरह घर से बाहर निकल गई और भागकर थाने पहुंच गई। यह मामला श्यामला हिल्स थाने का है।

पहले दिन ही पहुंची थी खाना बनाने
पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय महिला अस्सी फिट रोड़ अशोका गार्डन में रहती है। वह घरेलू काम करती है और बंगलो पर खाना बनाती है। एक परिचित महिला के माध्यम से उसे प्रोफेसर कॉलोनी एफ २/५ निवासी प्रोफेसर मुरारी लाल के घर खाना बनाने का काम मिला। मुरारी लाल पॉलीटेक्निक में प्रोफेसर हैं।

सोमवार को उसका पहला दिन था। दोपहर 1 बजे वह प्रोफेसर मुरारी लाल के बंगले पर खाना बनाने के लिए पहुंची थी। उसने प्रोफेसर से खाने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि पहले कपड़ों पर प्रेस कर दो। ड्यूटी जाना है। वह खाना बनाना छोड़कर कपड़ों पर प्रेस करने लगी। तभी मुरारी लाल कमरे में दाखिल हुए, दरवाजा बंद कर दिया।

वह प्रोफेसर की नियति भांपकर किसी तरह चंगुल से मुक्त हुई और सीधे घर जाकर अपने पति को बताया। फिर देर शाम थाने पहुंची, जहां अपने बयान दर्ज कराकर प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी प्रोफेसर को पकडऩे बंगले गई, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने उसके कई रिश्तेदारों के घर भी पूछताछ की, लेकिन प्रोफेसर का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Published on: