भोपाल

मालेगांव बम ब्लास्ट केस में बरी हुईं प्रज्ञा ठाकुर का दिग्विजय सिंह पर हमला, ATS पर लगाए गंभीर आरोप

Pragya Singh Thakur reach Bhopal : मालेगांव बम ब्लास्ट केस में बरी हुईं पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल पहुंची। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। यहां मीडिया बातचीत में उन्होंने कांग्रेस और एटीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए..।
2 min read
Pragya Singh Thakur reach Bhopal
मालेगांव बम ब्लास्ट केस में बरी हुईं प्रज्ञा ठाकुर पहुंची भोपाल (Photo Source- Patrika Input)

Pragya Singh Thakur reach Bhopal : मालेगांव बम ब्लास्ट केस में हालही में हुए फैसले के बाद पहली बार प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंची। पहले तो राजभोज विमानतल पर ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद निवास पर पहुंचने पर एक बार फिर उनका सनातन संस्कृति के तहत स्वागत किया गया। इस दौरान भोपाल से पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह तंज कसातो वहीं एटीएस के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'सत्य की विजय होती है, धर्म की विजय होती है, अधर्म का नाश होता है…।'

प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल स्थित उनके बंगले के बाहर ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के सवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा- 'ऐसे व्यक्तियों का नाम नहीं लेना चाहिए, वरना दिन खराब हो जाएगा।' उन्होंने आगे ये भी कहा कि, जिन्होंने उनपर अत्याचार किए, उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मुझे फंसाया गया, जांच के समय मुझे पुरुषों ने प्रताड़ित किया। मुझे टॉर्चर किया… लेकिन मैंने झूठ नहीं बोला।

कांग्रेस की साजिश नाकाम हुई- ठाकुर

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने हिंदू को आतंकवाद साबित करने की कोशिश की, लेकिन वो साबित नहीं कर पाए। पहले ही इतना टॉर्चर किया कि देशभक्ति और हमारा मनोबल टूटे, लेकिन देशभक्तों को कुछ नहीं हुआ। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं होता।

परमवीर सिंह पर गंभीर आरोप

एटीएस अफसरों ने प्रताड़ित करते हुए मुझे जबरदस्ती बड़े-बड़े नाम लेने को कहा था। इनमें मोहन भागवत, राम माधव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ, इंद्रेश कुमार समेत बड़े-बड़े नेताओं के नाम लेने को कहा गया, पर मैने ऐसा नहीं किया। इसपर उन्होंने जबरदस्ती प्रताड़ित किया। ठाकुर ने परमवीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए हर कानून तोड़ने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

एटीएस ने बनाया भय का माहौल

एटीएस पर सवाल करते हुए कहा कि, एटीएस के हर कर्मचारी ने मुझे प्रताड़ित किया। एटीएस वालों ने उसे समय पूरे देश में ऐसा भय बनाकर रखा था, क्योंकि महाराष्ट्र में कांग्रेस का शासन था देश में यूपीए का शासन था. जांच एजेंसी का यूपीएस सरकार ने दुरुपयोग किया है.

अब होगी कार्रवाई

प्रज्ञा सिंह ने कहा कि 'मुस्लिम वर्ग वोट बैंक को अपने आकर्षित करने के लिए उन लोगों ने ऐसा किया है। हिंदुओं को कांग्रेस ने बहुत प्रताड़ित किया है। भगवा को आतंकवाद करार करने का प्रयास किया गया, हिंदुओं को आतंकवादी करार करने का प्रयास किया गया। ऐसी सोच कांग्रेस रखती है। देशभक्तों को हटाने की कांग्रेस ने कोशिश की। लेकिन अब कोर्ट ने कहा है कि, गलत प्रस्तुतिकरण देने वालों की जांच होगी। संभव है कि, जांच होगी और दोषी पाए जाने पर सजा भी होगी।'

Published on:
03 Aug 2025 04:11 pm