भोपाल

जनगणना 2027 के सवाल- मक्का खाते हो या चावल, रोटी गैस पर पकाते हो या…

Census 2027: जनगणना 2027 में सिर्फ गिनती नहीं, जिंदगी के हर पहलू का लेखा-जोखा होगा। खाने की आदतों से लेकर सरकारी योजनाओं के असर तक, सब कुछ पूछा जाएगा। (questions in Census 2027)

less than 1 minute read
Jun 08, 2025
questions in Census 2027 (फोटो सोर्स- पत्रिका)

questions in Census 2027: देश में 14 साल बाद फिर जनगणना (Census 2027) होने जा रही है। इस बार की जनगणना कई मामलों में अलग होगी। आर्थिक-सामाजिक विकास का आकलन भी किया जाएगा। पहली बार जनगणना कर्मी घर-घर जाकर पूछेंगे कि चावल, गेहूं, ज्वार, बाजरा या मक्का में से कौन-सा अनाज आप ज्यादा खाते हैं? भोजन किस पर पकता है। गैस पर या लकड़ी के चूल्हे पर या सोलर कूकर पर।

पूछे जाएंगे ये सवाल

यह पूछा जाएगा कि घर के कितने सदस्य पेयजल के लिए पैक्ड वाटर या बोतलबंद पानी का प्रयोग करते हैं। पहले की तरह टीवी, रेडियो जैसी सुविधाओं की गिनती भी होगी। जाना जाएगा कि कितने घरों में फ्री डिश, डीटीएच या अन्य केबल कनेक्शन हैं। यानी जीवन स्तर और सुविधाओं-संसाधनों का आंकड़ा जुटाया जाएगा। सरकारी योजनाओं का प्रभाव कितना पड़ा इससे जुड़े सवाल भी होंगे। (Census 2027)

पहली बार जानेंगे एसिड अटैक विक्टिम

देश में पहली बार एसिड अटैक विक्टिम की अलग से गणना होगी। इसके साथ ही अन्य शारीरिक व्याधियों के बारे में भी डाटा एकत्र किया जाएगा। पूछा जाएगा कि कि कोनिक न्यूरोलॉजिकल डिजीज, ब्लड डिसऑर्डर तो नहीं है। (Census 2027)

यह पूछा जाएगा

जनगणना के सवालों में शख्स का नाम, जेंडर, माता-पिता का नाम, जन्म तारीख, वैवाहिक स्थिति, पता, परिवार के मुखिया का नाम, सबसे अहम जाति को लेकर सवाल पूछे जाएंगे।(Census 2027)

Published on:
08 Jun 2025 08:51 am
Also Read
View All

अगली खबर