भोपाल

हरियाणा-राजस्थान में बने चक्रवात का असर, कई जिलों में शुरु हुई बारिश

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरु हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jan 2020, 3:06 PM IST
today weather update
हरियाणा-राजस्थान में बने चक्रवात का असर, कई जिलों में शुरु हुई बारिश

भोपाल/ उत्तर भारत में सक्रीयहुए चक्रवात के चलते मध्य प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव आया है। अब तक प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट आने के बाद प्रदेश के कई इलाकों में बादल छा गए है, जिससे न्यूनतम तापमान में तो बढ़ोतरी हुई है, लेकिन राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरु हो गया है। मंगलवार को मौसम विभाग द्वारा इस सक्रीय चक्रवात के असर से 24 घंटों के भीतर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की और तेज बारिश की संभावना जताई थी, जिसके बाद बुधवार को सुबह से ही की इलाकों में बादल छा गए थे। वहीं, दोपहर तक भोपाल, रायसेन, रतलाम, विदीशा, सांची समेत कई अन्य इलाकों में बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, आज रात तक प्रदेश के और भी कई जिलों में बारिश हो सकती है।


इसलिए बदला मौसम का मिजाज

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार से ही दिखाई देने लगा था। इस सिस्टम के तहत प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार को ही कई जिलों में बादल छा गए थे, साथ ही गरज-चमक के साथ बरसात भी हुई। इसी कड़ी में प्रदेश के रतलाम जिले में भी बौछारें पड़ीं थीं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार के बाद मौसम साफ होने के आसार है। हालांकि, इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आने लगेगी।



पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। उसके प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इस सिस्टम के कारण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और हरियाणा पर प्रेरक चक्रवात बन गए हैं। इस वजह से हवा का रुख बदलकर दक्षिणी हो गया है। यही कारण है कि, हवा के साथ बढ़े पैमाने पर नमी आने से प्रदेश में अनेक स्थानों पर बादल छा गए हैं। इससे गरज-चमक के साथ बरसात की संभावनाएं बढ़ी हैं।

Published on: