भोपाल

MP Rain: एमपी में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Rain : मध्यप्रदेश में बारिश के लिए अगले 72 घंटे काफी अहम होने वाले हैं। मौसम विभाग की मानें तो 72 घंटो के अंदर मानसून एंट्री ले सकता है।

less than 1 minute read
Jun 17, 2024

MP Rain Alert : मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इन दिनों मध्यप्रदेश में दो तरह के मौसम चल रहे हैं। एक बारिश का तो दूसरा भीषण गर्मी का, प्री-मानसून बारिश से एमपी के कुछ इलाकों में थोड़ी राहत मिली है। सोमवार की सुबह राजधानी भोपाल में 5-6 बजे के बीच तेज बारिश हुई। वहीं सतना में भी दोपहर को मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरु हो गई। हालांकि, मानसून अभी गुजरात पहुंच गया है। इसके मध्यप्रदेश पहुंचने में अभी थोड़ा समय लगेगा। इधर, एमपी में 72 घंटे बाद भारी बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही है।


इन 43 जिलों भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग की ओर से नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खरगोन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकला, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, पांढुर्णा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।


एमपी में मानसून हुआ लेट


मानसून पूर्व से आ रहा था लेकिन वह अब पश्चिम से आ रहा है। ऐसे में इसे एक्टिव होने में 2-3 दिन लग सकते हैं। अभी साउथ-वेस्ट राजस्थान से एक साइक्लोनिक सर्कल और उत्तर प्रदेश से मेघालय तक एक ट्रफ लाइन एक्टिव है। वहीं साउथ-वेस्ट में हवाओं का सर्कुलेशन होने से नमी आ रही जिसकी वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून बारिश देखने को मिल रही है।

मध्यप्रदेश के बड़े शहरों का तापमान


भोपाल-39.6 डिग्री
जबलपुर-39.5 डिग्री
उज्जैन-38.6 डिग्री
इंदौर-36.3 डिग्री
ग्वालियर-45.7 डिग्री

Updated on:
25 Oct 2024 07:21 pm
Published on:
17 Jun 2024 08:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर