भोपाल

एयरपोर्ट एक्सटेंशन को केंद्र की मंजूरी, 3416 मीटर होगी रनवे की लंबाई

MP News: एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस जैसी कंपनियां लगातार यात्रियों के बीच डिमांड सर्वे कर रही हैं....

2 min read
Feb 16, 2026
Raja Bhoj Airport (Photo Source - Patrika)

MP News:एमपी के भोपाल शहर में राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक्सटेंशन प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही रनवे की लंबाई 3416 मीटर तक बढ़ाई जाएगी। फिलहाल भोपाल एयरपोर्ट का रनवे 2744 मीटर लंबा है और इस पर बोइंग 737 जैसे बड़े विमान आसानी से उतर सकते हैं। भविष्य में यहां बोइंग 777 जैसे विमान की लैंङ्क्षडग आसान हो जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का दावा है कि भोपाल एयरपोर्ट पर जल्द ही इंटरनेशनल कनेक्टिविटी की शुरुआत भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें

जनगणना में नागरिकों से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, 10 लाख घरों की होगी मैपिंग

किए जा रहे सर्वे

इसके लिए एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस जैसी कंपनियां लगातार यात्रियों के बीच डिमांड सर्वे कर रही हैं। सामरिक सुरक्षा की दृष्टि से भोपाल एयरपोर्ट भारत के मध्य में स्थित है। पड़ोसी देशों की वायु सेना एवं हवाई मारक क्षमता का आंकलन करने के बाद एयरपोर्ट पर सेना के बेस बनाने योग्य संसाधन भी स्थापित किए जा रहे हैं। देश के कुछ एयरपोर्ट को इस तरह से विकसित करने का निर्णय लिया गया है, जो जरूरत पडऩे पर भारतीय सेना इस्तेमाल कर सके।

एयरपोर्ट से उड़ेंगी ‘इंटरनेशनल फ्लाइट’

विदेशों की हवाई यात्रा में राष्ट्रपति और पीएम जिस अत्याधुनिक विमान बोइंग-777 में सफर करते हैं, वह अब भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हो सकेगा। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों पहले ही एयरपोर्ट अथारिटी ने रन-वे टर्न पैड को चौड़ा करने का काम पूरा कर लिया था। इस काम पर अथारिटी ने करीब सात करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इससे भविष्य में भोपाल से संभावित इंटरनेशनल उड़ानों की राह भी आसान हो गई है।

इंटरनेशनल रूट पर आमतौर पर बड़े बोइंग एवं जंबो विमान का संचालन होता है। बड़े विमानों को टेकआफ करते समय अधिक चौड़े रन-वे की जरूरत होती है। तकनीकी भाषा में इसे टर्नपैड कहा जाता है, यानी विमान मोड़ते समय रन-वे की चौड़ाई वाला हिस्सा ही टर्न पैड कहलाता है। एयरपोर्ट अथारिटी ने वर्तमान रन-वे के टेकआफ प्वाइंट के आसपास के हिस्से पर नया टर्न पैड विकसित किया है।

ये भी पढ़ें

काटे जाएंगे बिजली के ‘5 साल’ पुराने अस्थायी कनेक्शन, देंने होंगे 80 हजार रुपए !

Published on:
16 Feb 2026 03:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर