Raksha Bandhan 2024: रक्षासूत्र, जिसे राखी के नाम से जाना जाता है ये रक्षासूत्र बहन अपने भाई की कलाई पर बांधती है। भाई के लिए राखी खरीदते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए.....
Raksha Bandhan 2024: भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके जीवन में तरक्की और खुशियों के साथ उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना ईश्वर से करती है।
वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन उसे देता है साथ ही उसे कोई ना कोई उपहार भी देता है। इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा।
मार्केट में इस बार रंग- बिरंगी और डिजाइनदार राखियों की खरीदारी जमकर खरीदी जा रही है लेकिन क्या आप जानती हैं राखी की खरीदारी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि ये राखी शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल दे सकती है। तो चलिए जानते हैं कि भाई कि कलाई पर कैसी राखी बांधे….
रक्षाबंधन पर कभी भी भाई की कलाई पर काले रंग के धागे, नुकीली वस्तु या नकारात्मकता से जुड़े प्रतीकों वाली राखी का उपयोग न करें। काले रंग को अशुभ रंग माना जाता है, क्योंकि यह किसी तरह नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा होता है। अगर आप काले रंग की राखी बांधती है तो अनजाने में नकारात्मक प्रभाव आकर्षित हो सकते हैं।
वहीं ब्लेड या नुकीले प्रतीकों जैसी नुकीली वस्तुओं से सजी राखी नुकसान या आक्रामकता का संकेत दे सकती है, जो रक्षा बंधन की सुरक्षात्मक और पोषण भावना के खिलाफ है। प्लास्टिक से बनी राखी या पुरानी और टूटी हुई राखी भी कभी नहीं पहननी चाहिए क्योंकि यह नकारात्मक प्रतीक है.