भोपाल

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा सौतेले पिता! अब हुआ गिरफ्तार

मां से मिलने राजधानी आई नाबालिग बेटी के साथ सौतेला पिता ने किया ऐसा व्यवहार, कि...

3 min read
Jun 10, 2018
नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा सौतेले पिता! अब हुआ गिरफ्तार

भोपाल। रिश्तों को तार तार करने वाली बहुत सी घटनाओं के बार में आपने सुना होगा। जिसमें अपनों के ही द्वारा अपनों से साथ ऐसा गलत व्यवहार किया जाता है, जिसके बारे में सोचना तक आपको घृणित महसूस होता है। लंबे समय से महिलाओं व युवतियों के लिए असुरक्षित बन रही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी रिश्तों को तार तार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिसके बाद नाबालिगों के लिए भी राजधानी में सुरक्षा एक बड़ा प्रश्न बन गई है।


जानकारी के अनुसार यहां एक सौतेला पिता 12 दिन से नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। बेटी एक मई को भोपाल अपनी मां से मिलने आई थी। बाग सेवनिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

अब इनकी खंगाली जा रही है कुंडली, सामने आएंगे कई हैरान कर देने वाले कारनामे!

17 वर्षीय किशोरी दसवीं की छात्रा है। वह अपने पिता के साथ इलाहाबाद में रहती है। उसकी मां छह साल पहले पति को छोड़कर भोपाल आई गई थी। तब से ही वह बागसेवनिया में रहने वाले प्रदीप कुमार के साथ रह रही है। प्रदीप मजदूरी करता है। जबकि मां घरों में काम करती है।

पीड़िता गत एक मई को अपनी मां से मिलने के लिए इलाहाबाद से आई थी। यहां राजधानी में पिछले 12 दिनों से सौतेला पिता प्रदीप कुमार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। शनिवार को नाबालिग ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पति को नौकरी की धमकी देकर दुष्कर्म...
वहीं एक अन्य मामले में गैरतगंज निवासी 25 वर्षीय युवक पत्नी और बच्ची के साथ बैरागढ़ कला में बबलू के खेत में बने मकान में रहकर मजदूरी करता था। यहां एक युवक द्वारा महिला के साथ बार बार दुष्कर्म किया गया।

इस संबंध में खजूरी सड़क पुलिस का कहना है कि 2 जून की रात नौ बजे महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान बबलू पहुंचा और महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को बच्ची को जान से मारने और पति को नौकरी से निकालने की धमकी दी।

इसके अगले दिन महिला ने अपने पति को घटना बताई। इसके बाद जब महिला पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रही थी तभी बबलू खेत पहुंचा और उन्हें रोक लिया। घटना के दो दिन बाद शाम को बबलू फिर खेत पर पहुंचा। बबलू ने पति से कोल्ड ड्रिंक मंगवाई और उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही पति बेहोश हो गया। उसके बाद उसने महिला के साथ फिर से दुष्कर्म किया।

बबलू महिला और उसके पति को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। वह उन्हें थाने भी नहीं जाने दे रहा था। दो दिन पहले रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दंपति अपनी बच्ची को लेकर खेत से भाग निकले। और गैरतगंज थाने पहुंचकर शिकायत की।

गैरतगंज पुलिस ने जीरो पर कायमी कर डायरी खजूरी पुलिस को भेज दी। खजूरी पुलिस ने बलात्कार और एससीएटी समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

इधर, संप्रेषण गृह से भागा नाबालिग
ऐशबाग पुलिस के अपहरण के मामले में हत्थे चढ़ा बाल अपचारी जहांगीराबाद स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के कर्मचारी का हाथ दांत से काटकर फरार हो गया। इस पूरे मामले में सबसे मुख्य बात ये है कि पकड़े जाने के दौरान उसकी उम्र 17 साल 362 दिन थी।
ऐशबाग निवासी बाल अपचारी के खिलाफ ऐशबाग थाने में अपहरण का मामला दर्ज है। वह एक नाबालिग लड़की का अपहरण करके फरार हो गया था। पांच जून को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लड़की को छुड़ा लिया था।

उसे बाल गृह के हवाले कर दिया। कार्रवाई के बाद शुक्रवार दोपहर तीन बजे बंदीगृह का कर्मचारी लालजी उसे बाल न्यायालय में पेश करने के लिए ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में वह लालजी का हाथ दांत से काटकर फरार हो गया।

यहां भेष बदलकर पुलिस ने दी दबिश, फिर हुआ ये...
एक अन्य मामले में अशोका गार्डन थाने के निगरानी बदमाश के घर पुलिस ने दबिश देकर 22 जुआरियों को जुआ की फड़ लगाते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपियों के पास से सवा लाख रुपए नकद भी मिले। वहीं कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया।


पिछले कुछ दिनों से बदमाश अख्तर पठान के खिलाफ जुआ की फड़ लगाए जाने की शिकायतें आ रही थी। इसी के बाद शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अशोका गार्डन पुलिस की टीम ने भेष बदलकर उसके घर दबिश दी। पुलिस ने मौके से एक लाख 32 हजार रुपए, 17 मोबाइल फोन बरामद किए।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: बर्खास्त IAS शशि कर्णावत कांग्रेस में शामिल
Published on:
10 Jun 2018 01:36 pm
Also Read
View All