भोपाल

सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्तियां, आवेदन करने के लिए सिर्फ इतने दिन शेष

संबंधित पदों पर आवेदन की शुरुआत 18 अप्रैल 2022 से हो चुकी है, ये आवेदन 14 मई तक किये जा सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2022, 9:20 AM IST
News
सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्तियां, आवेदन करने के लिए सिर्फ इतने दिन शेष

भोपाल. भारत के सर्वोच्च न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट की ओर से पूर्व कैडर 'कोर्ट असिस्टेंट (जूनियर ट्रांसलेटर)' पद पर भर्ती के लिए आवेदनों की मांग की है। इस संबंध मे 25 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर मध्य प्रदेश समेत देशभर के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि, संबंधित पदों पर आवेदन की शुरुआत 18 अप्रैल 2022 से हो चुकी है, ये आवेदन 14 मई तक किये जा सकते हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


उम्मीदवारों के काम आने वाले दिशा-निर्देश

-इतनी योग्यता आवश्यक

-कंप्यूटर टाइपिंग में एक्सपर्ट और रिलेटेड ऑफिस पैकेज जैसे अंग्रेजी में वर्ड प्रोसेसिंग और संबंधित स्थानीय भाषाओं का ज्ञान भी जरूरी है।


-चयनित उम्मीदवार को मिलेगा वेतन

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर ट्रांसलेटर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को 44,900 रुपए प्रतिमाह की दर से वेतन दिया जाएगा।


इतनी आयु सीमा आवश्यक

संबंधित पद पर नौकरी के उम्मीदवार की आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।


इस तरह करें आवेदन

-जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

प्रधानमंत्री को मजदूरों ने खून से लिखा पत्र, देखें वीडियो

Published on: