भोपाल

RED ALERT : आने वाले 24 घंटे सावधान, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में चार जिलों में अति भारी और 13 जिलों में भारी बारिश का संभावना जताई है..

2 min read
Aug 21, 2021
,,

भोपाल. मध्यप्रदेश में बीते 3-4 दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अभी कुछ और दिनों तक ऐसे ही चलता रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही बड़े पैमाने पर नमी के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है और प्रदेश का मौसम आने वाले 3-4 दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के चार जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

4 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के लिए जो पूर्वानुमान शनिवार को जारी किया है उसके मुताबिक उज्जैन धार, रतलाम और देवास जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 64.5 से 204.5 मिमी.बारिश चौबीस घंटों में होने का अनुमान है।

13 जिलों में भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
इसके अलावा मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरीकलां, आगर, शाजापुर, झाबुआ, बैतूल, राजगढ़, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा जिलों में भारी बारिश व गरज के साथ बिजली चमकने व गिरने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उज्जैन, ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने व गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में यहां हुई बारिश
वहीं अगर बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के रीवा, शहडोल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर एवं जबलपुर, सागर, होशंगाबाद व व ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई है।

देखें वीडियो- देखते ही देखते नदी की बाढ़ में बह गई कार

Published on:
21 Aug 2021 06:13 pm
Also Read
View All