भोपाल

Registration for Vaccine: 1 मार्च से आम लोगों को लगेगी वैक्सीन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

मध्यप्रदेश के लोगों को कोविन और आरोग्य सेतु ऐप पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन...।
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2021, 4:11 PM IST
arogya1.png
how to register for covid vaccine

भोपाल। देश में बढ़ते कोरोना के बीच तेजी से वैक्सीनेशन भी चल रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक देने के बाद अब भारत सरकार आम नागरिकों को भी टीका देने जा रही है। मध्यप्रदेश में भी एक मार्च से टीकाकरण शुरू हो रहा है। इसके लिए मोबाइल एप आरोग्य सेतु और कोविल एप के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इसके जरिए फ्री में टीकाकरण किया जाएगा।

यह टीकाकरण आम नागरिकों के लिए 1 मार्च से शुरू हो रहा है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 45 से 59 साल के उम्र के ऐसे लोगों को टीका लगाया जाएगा, जिन्हें कोई पुरानी बीमारी है। इन बीमारियों में ब्लड प्रेशर, शुगर, किडनी, गुर्दे और ऐसे लोग जो दिल की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। वैक्सीनेशन के लिए आम नागरिक अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु या कोविन एप के जरिए पंजीयन करा सकेंगे। इसी वक्त स्लाट बुकिंग के लिे टाइम टेबल और टीकाकरण केंद्र की जानकारी ऐप पर मिल जाएगी। इसके लिए अपने नाम पते की आइडी देना होगी। निजी टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण का पैसा लगेगा, जबकि सरकारी टीकाकरण सेंटर पर यह फ्री में उपलब्ध रहेगा।

ऐसी है यह योजना

पहला डोज मॉड्यूल के मुताबिक लगेगा। दूसरे डोज में हितग्राही को पोर्टल से अप्वाइंटमेंट ऑटोमेटिक जनरेट होगा। टीकाकरण के 30 मिनट बाद मोबाइल पर सर्टिफिकेट भेजा जाएगा।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

आम नागरिकों को मोबाइल ऐप से भेजे गए ओटोपी से पंजीयन होगा। इस दौरान फोटो आइडी की डिटेल भरनी होगी। पहले डोज का पंजीयन न कर पाने वालों को भी रजिस्ट्रेशन की अनुमति मिलेगी।

ऐसे मिलेगा अप्वाइंटमेंट

टीकाकरण का टाइम टेबल जिला स्तर से तैयार होगा। इस आधार पर हितग्राही टीका लगवाने स्लाट बुक कर सकेंगे। सेकंड डोज का अप्वाइंटमेंट स्वतः जनरेट हो जाएगा।

आपस में जुड़ गए दोनों एप

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने संसद में बताया था कि मार्च में 50 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों को कोरोना के खिलाफ वैक्सीन लगने लगेगी। रजिस्ट्रेशन भी जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए आरोग्य सेतु ऐप में कोविन डैशबोर्ड को जोड़ दिया गया है। इस पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Published on: