Salkanpur Temple Devotees Auto Accident सलकनपुर माता मंदिर जा रहे भक्तों का ऑटो पेड़ से टकरा गया। तेज रफ्तार वाहन की पेड़ से टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 4 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। सभी श्रद्धालु भोपाल से माता बिजासन के दर्शन करने सलकनपुर जा रहे थे।
Rehti Accident - Salkanpur Temple Devotees Auto Accident - मध्यप्रदेश में रोज एक के बाद एक कई सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोग घायल हो रहे हैं वहीं कई लोगों की जानें भी जा रहीं हैं। इसके बाद भी हादसे थम नहीं रहे। मंगलवार को भी ऐसा ही एक रोड एक्सीडेंट हुआ। श्रद्धालुओं से भरा एक वाहन बेकाबू हो गया और पेड़ से जा टकराया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अच्छी बात यह है कि अभी तक हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है।
श्रद्धालुओं के वाहन एक्सीडेंट का यह मामला सीहोर के रेहटी में हुआ। यहां सलकनपुर माता मंदिर जा रहे भक्तों का ऑटो पेड़ से टकरा गया। तेज रफ्तार वाहन की पेड़ से टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 4 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। सभी श्रद्धालु भोपाल से माता बिजासन के दर्शन करने सलकनपुर जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि बुधनी के पास सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पेड़ से टकराया है। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरे ऑटो की स्पीड ज्यादा थी। देलाबाडी घाट के पास ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया और पेड़ से जा टकराया।
इस हादसे में 4 श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो सवार घायल लोग दर्द के कारण चीखने लगे। मदद के लिए गुहार लगाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को डायल-100 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।