भोपाल

राहत की खबरः 20 दिन में सबसे ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ

दिन -रात मरीजों के इलाज में जुटे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की मेहनत रंग लाई। अब तक सबसे ज्यादा 20 दिन में 16,633 मरीज स्वस्थ हुए।
2 min read
Apr 24, 2021
corona_update.jpg
छत्तीसगढ़ संभलते हालात : एक्टिव मरीजों की सूची में देश का 9वां राज्य, महीनेभर पहले 2 नंबर पर था

भोपाल. राजधानी में कोरोना कासंक्रमण भले ही बेकाबू होकर सबसे घातक रूप में पहुंच चुका है, लेकिन ऐसा नहीं की मरीज स्वस्थ नहीं हो रहे हैं। अच्छी खबर यह भी है कि अप्रेल के इन 20 दिन में शहर में कोरोना के 2197 मरीज सामने आए हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें से 16633 स्वस्थ भी हो चुके हैं।

हालांकि, अस्पतालों में अचानक ऑक्सीजन की कमी वाले मरीजों की संख्या बढने से अस्पतालों के बेड फुल हो गए है। ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ी है। वहीं ऑक्सीजन बेड नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। लेकिन डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ के दिन-रात इलाज में जुटे रहने से मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. लोकेन्द्र दबे बताते है कि मरीजों को घबराना नहीं चाहिए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। अब इस बार थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

लक्षण दिखें तो लापरवाही न करें
डॉ. दबे के मुताबिक लोगों को चाहिए कि आगर उन्हें बुखार, सर्दी-जुकाम या शरीर के किसी हिस्से में दर्द जैसे लक्षण हो रहे हैं तो कोरोना टेस्ट जरूर कराएं। अक्सर यह देखने में आता है कि मरीज लक्षण दिखने के बाद एक दो दिन का इंतजार करता है। इतने में स्थिति बिगड़ जाती है। इसके बाद अस्पताल पहुंचता है। देर से आने पर संक्रमण बहुत बढ़ जाता है, जिसे ठीक करने में मेहनत करनी पड़ती है।

20 काउंसलर्स ने शुरू की हेल्पलाइन सेवा
कोरोना से स्वयं या परिजनों के पीड़ित होने के बाद मन में उपजे नकारात्मक विचारों से निजात पाने के लिए अब आप शहर के काउंसलर्स से मदद ले सकते हैं। वे फोन पर या वीडियो कॉल पर आपकी मन में उमड़ने वाले वाले विचारों और शंकाओं का समाधान करेंगे। इसके लिए शहर के काउंसलर्स ने मिलकर निदान 7 निःशुल्क हेल्पलाइन सेवा शुरू की है।

काउंसलर दीप्ति सिंघल के अनुसार काउंसिलिंग के लिए टोल फ्री नंबर 1800-890-4648* (24X7 निःशुल्क सेवा) पर कभी भी कॉल किया जा सकता है। यदि मन में उधल-पुथल है, चिंताग्रस्त हैं, कोविड ने आपको या आपके करीबियों को प्रभावित किया है, आपको लगता है कि आपको अपनी भावनाओं को बाहर निकलने की जरूरत है, यदि आप कोरोना या अन्य कारण से भयभीत हैं तो इस नंबर पर फोन लगाकर निशुल्क परामर्श पा सकते हैं। इसमें पूरी गोपनीयता भी रखी जाएगी।

Published on:
24 Apr 2021 09:26 am