भोपाल

Republic Day Live- राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भोपाल में, सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में फहराया तिरंगा

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भोपाल में शुक्रवार को सुबह गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन में राष्ट्र ध्वज फहराया, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में परेड की सलामी ली। इनके अलावा अधिकतर मंत्री अपने-अपने गृह जिले में ध्वज फहरा रहे हैं।

4 min read
Jan 26, 2024

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने शुक्रवार को सुबह गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन में राष्ट्र ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इनके अलावा अधिकतर मंत्री अपने-अपने गृह जिले में ध्वज फहरा रहे हैं। बाकी जिलों में कलेक्टर ध्वज फहराकर सीएम के संदेश का वाचन किया। इधर, कार्यक्रम से पहले सीएम मोहन यादव ने वीर शहीदों को याद करते हुए प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में रहा है। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भोपाल में झंडा फहराया। इनके अलावा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना जिले में झंडा फहराया। वहीं उप मुख्यंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर में और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में झंडा फहराया।

Live Updates

9.40 AM

राम वन गमन पथ और लाडली बहना का भी हुआ जिक्र

मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आज गणतंत्र दिवस पर अमर बलिदानियों और महापुरुषों को नमन करें। इस बार का गणतंत्र खास इसलिए है कि इसके पहले राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। महाकाल की नगरी से लड्डू भेजे गए। मध्यप्रदेश में राम वन गमन पथ बनने वाला है। ओरछा में राजा राम लोक भी बन रहा है।

यादव ने मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना का भी जिक्र किया। इंदौर की स्वच्छता की तारीफ की। यादव ने कहा कि आज हमारी सरकार को 45 दिन हो गए। इस अल्प समय में प्रदेश के विकास के लिए बेहतर करने का प्रयास किया है। खुले में मांस विक्रय हो, लाउड स्पीकर हो या फिर हुकुमचंद मिल के मजदूरों का पैसा दिलाना हो, सब पर सरकार ने फैसले लिए। ग्वालियर की तर्ज पर उज्जैन में भी व्यापार मेला लगेगा। व्यापारियों को रोड टैक्स में छूट समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठान इस मेले का लाभ ले सकें।

9.30 AM

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन की धरती सम्राट विक्रमादित्य काल से आजादी का महत्व समझाती आई है। आक्रांताओं को धूल चटाई थी और सुशासन की नींव रखी थी। सुशासन की दिशा में पीएम मोदीजी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उसी तरह देश सुशासन में आगे बढ़ेगा। सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर देश आगे बढ़ेगा।

9.15 AM

डा. मोहन यादव ने उज्जैन में कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं देश की स्वतंत्रता हेतु अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं एवं सभी संविधान निर्माताओं के प्रति हृदय से कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।

9.00 AM

भोपाल में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने ध्वज फहराया। उधर, उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वज फहराया।

8.50 AM

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना जिले में झंडा फहराया।

9.50 AM

छिंदवाड़ा में पुलिस लाइन पर 26 जनवरी के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम हुआ।

9.00 AM

भिंड शहर की पुलिस परेड ग्राउंड सुबह 9:00 बजे कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा ध्वज फहराया।

8.47 AM

रतलाम में केबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप द्वारा नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया।

8.46 AM

देवास जिले से खबर है कि यहां मोहन सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट ने गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया ध्वजारोहण। साथ ही मुख्मयंत्री के संदेश का वाचन भी किया।

8.45 AM

आन बान शान से लहराया तिरंगा

कटनी जिले का मुख्य आयोजन पुलिस लाइन झिझरी में हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर कवि प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। जिनके साथ एसपी अभिजीत रंजन भी मौजूद थे। ध्वजारोहण के बाद सुसज्जित जीप में सवार होकर मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। परेड में प्लाटून शामिल हैं। सशत्र बल, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, होमगार्ड, वन विभाग, बैंड दल शामिल हैं।

8.15 AM

लाल परेड मैदान से लेकर राजभवन तक यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित है। क्योंकि राजभवन भी आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। यह 27 जनवरी तक आम नागरिक राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर लगने वाला विश्व प्रसिद्ध लोकरंग भी आज से शुरू हो रहा है। यह लोकरंग रवींद्र भवन में लग रहा है। इसमें भी कई पारंपरिक खानपान, संस्कृति और कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, वहीं कई बड़े कलाकारों की प्रस्तुति भी हर दिन होगी।

7.50 AM

भोपाल में गणतंत्र दिवस परेड के कार्यक्रम को देखते हुए पीएचक्यू के आसपास ट्रैफिक बदला हुआ रहेगा।

7.45 AM

भोपाल में राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन हो रहा है। यहां मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

7.35 AM

मुख्यमंत्री मोहन यादव थोड़ी देर में उज्जैन में राष्ट्र ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

7.30 AM

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मोहन यादव ने ट्वीट के जरिए प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। यादव ने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में लाखों प्राणों की आहुति के बाद स्वराज की राह मिली है। आइये, आज इस गणतंत्र दिवस पर नव-भारत का संकल्प लें; राष्ट्र की रक्षा व प्रगति के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने का प्रण करें। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व 'गणतंत्र दिवस' की सभी देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।


भोपाल में बदला रहेगा ट्रैफिक

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन लाल परेड मैदान में होगा। शुक्रवार सुबह 7 बजे से लाल परेड ग्राउंड के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल हाने वाले वाहन चालकों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने प्लान जारी किया है।

रोशनपुरा चैराहा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पी.एच.क्यू. तिराहा, लिली टॉकीज होते हुये भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे। जनता प्रवेश द्वार गेट-3 विजय द्वार पुलिस पेट्रोल पंप के सामने एवं गेट-4 शौर्य द्वार एम.व्ही.एम कॉलेज ग्राउंड , गेट-5 केंटीन द्वार और क्षिप्रा भवन के पास से जनता प्रवेश द्वार बनाया गया है।

भारत टॉकीज से रोशनपुरा की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन लिली टॉकीज पी.एच.क्यू. तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा, होते हुये रोशनपुरा की ओर जा सकेगें। बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन से टी.टी.नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें भारत टॉकीज से होते हुये पुल बोगदा, प्रभात चैराहा,सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, ईओडब्ल्यू ऑफिस के सामने, बीएसएनएल तिराहा, प्रेस कॉम्प्लेक्स, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस चौराहे होते हुये जाएंगी।

पास प्रवेश मार्ग

पार्किंग स्थल 01 लाल पास सत्कार द्वार (गेट-01) कांच गेट के सामने/सांस्कृतिक मंच के सामने 02 पीला पास प्रबंध द्वार (गेट-06) बैंड स्कूल के सामने 03 हरा पास प्रबंध द्वार (गेट-06) मोतीलाल स्टेडियम 04 नीला पास विजय द्वार (गेट-03) हॉर्स राइङ्क्षडग मैदान

Updated on:
26 Jan 2024 10:50 am
Published on:
26 Jan 2024 08:09 am
Also Read
View All