भोपाल

रोजगार मेला लगाकर युवाओं को ठग रही है सरकार

रोजगार मेले लगाकर युवाओं को ठग रही है सरकार - कांग्रेस ने उठाए सवाल

less than 1 minute read
Aug 04, 2018

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार चुनावी वर्ष में युवाओं को फिर से ठगने का प्रयास कर रही है। 15 सालों में रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया और फिर मेलों के बहाने गुमराह करने की तैयारी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा कि सरकार युवाओं को सपने दिखाकर भ्रमिक करने का प्रयास कर रही है। पिछले 15 साल में 2 हजार बेरोजगार युवाओं ने आत्महत्या की है जिसके लिए सीधे जिम्मेदार मुख्यमंत्री है। मुख्यमंत्री बताएं कि पिछले 15 साल मे उनकी शिक्षा के अनुसार कितने लोगो को रोजगार दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछले साढ़े चैदह वर्षों में युवाओं को रोजगार देने के मामले में पूरी तरह से फेल साबित हुई है, जिसके कारण बड़ी संख्या में प्रदेश के युवा आत्महत्या कर रहे हैं, वह सरकार चुनावी वर्ष में, चुनाव के चार माह पूर्व, आज प्रदेश भर में रोजगार मेले लगाकर युवाओं को रोजगार के नाम पर झूठे सपने दिखाकर एक बार फिर गुमराह करने में लग गयी है।

Published on:
04 Aug 2018 08:59 am
Also Read
View All