Samarth Singh Arrested: जबलपुर से गिरफ्तार कर भोपाल लेकर आई पुलिस, कोर्ट में पेशी थोड़ी देर में, उधऱ एम्स में है ट्विशा का शव, दोबारा होना है पोस्टमार्टम
Samarth Singh Arrested: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत (Twisha Sharma Case) के मामले में पति समर्थ सिंह को आज शनिवार 23 नवंबर को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया जाने वाला है। मामले में ACP रजनीश कश्यप का कहना है कि समर्थ को पुलिस जबलपुर से गिरफ्तार करके भोपाल लाई है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाेगा। जहां पुलिस उसे 7 दिन की रिमांड (Samarth Singh on Remand) की मांग करेगी। रिमांड पर लेकर समर्थ से ट्विशा की मौत को लेकर पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि इस हाईप्रोफाइल केस पर हर किसी की नजर टिकी हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ट्विशा की मौत कैसे हुई? क्या उसने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई है।
दहेज उत्पीड़न और क्रूरता के साथ ही हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह (Samarth Singh Appearance in Court) की कोर्ट में पेशी को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट मोड (Bhopal Police) में है। उधर ट्विशा के दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति मिलने के बाद AIIMS भोपाल में कभी भी उसका पोस्टमार्टम किया जा सकता है।
बता दें कि 22 मई शुक्रवार को एमपी हाईकोर्ट में दायर की गई अपनी अग्रिम जमानत याचिका को वापस लेने वाले पूर्व वकील समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है। जबकि इससे पहले चर्चा थी कि वह भोपाल कोर्ट में आत्मसमर्पण करेगा।
भोपाल पुलिस के इस दावे को खारिज करते हुए कि उन्होंने ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को तीन नोटिस भेजे हैं, उनके वकील ज्ञानेंद्र शर्मा का कहना है कि, आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई बात नहीं है। मैं पुलिस का प्रवक्ता नहीं हो सकता। जब हमने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी, तो उसके खिलाफ एक कैंसलेशन अर्जी दायर की गई। चूंकि दूसरी पार्टी को सुने बिना कैंसलेशन को मंजूरी नहीं दी जा सकती, इसलिए कोर्ट ने हमें पेश होने के लिए एक नोटिस भेजा था। जाहिर है, वह नोटिस हमें देने के लिए पुलिस ही यहां आएगी।
जब उनसे यह पूछा गया कि क्या ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं, उनके वकील एडवोकेट ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा, अगर वे हमें बुलाएंगे तो हम जरूर जाएंगे… पुलिस से कहिए कि वे वे नोटिस दिखाएं। हम यहीं हैं, है ना? अगर वे हमें बुलाएंगे, तो हम उनसे मिलने जाएंगे।"
बता दें कि 12 मई को दिल्ली की रहने वाली एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा भोपाल में अपने ससुराल में फंदे पर लटकी मिली थी। ट्विशा के परिवार ने ससुराल पक्ष में पति समर्थ सिंह और जज सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज, क्रूरता और हत्या का मामला दर्ज कराया था। हालांकि 13 मई को हुए पोस्टमार्टम और अपनी प्राथमिक जांच के आधार पर भोपाल पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना है।