23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा शर्मा केस: गिरफ़्तारी से बचने पति समर्थ सिंह ने आजमाया हर पैंतरा, नहीं चली कोई चाल

Twisha Sharma Case- पत्नी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ़्तारी से बचने के लिए समर्थ सिंह ने हर पैंतरा आजमाया। हालांकि कानून के आगे उसकी एक नहीं चली।

2 min read
Google source verification
Husband Samarth Singh Tried Every Tactic to Evade Arrest in the Twisha Sharma Case

Husband Samarth Singh Tried Every Tactic to Evade Arrest in the Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case - बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। उसे जबलपुर से देर रात 1:56 बजे कटारा हिल्स थाना लेकर आया गया। आरोपी समर्थ सिंह के आने के पहले थाना के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। एसीपी रजनीश कश्यप ने कहा कि हिरासत में लेने के बाद स​मर्थ सिंह से पूछताछ की गई। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी में लगी है। पत्नी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ़्तारी से बचने के लिए समर्थ सिंह ने हर पैंतरा आजमाया। हालांकि कानून के आगे उसकी एक नहीं चली।

नोएडा की ट्विशा (31) की दिसंबर 2025 में भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के एडवोकेट बेटे समर्थ सिंह से शादी हुई थी। 12 मई की रात को ट्विशा कटारा हिल्स क्षेत्र में अपने घर में फंदे पर लटकी मिलीं। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया। कटारा हिल्स पुलिस ने भी आत्महत्या ही करार दिया लेकिन ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। वह गर्भवती थी। पिता का आरोप है, बेटी को मारकर लटकाया गया। उन्होंने सीबीआइ जांच व दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी।

समर्थ के सरेंडर पर हाई वोल्टेज ड्रामा

केस दर्ज होते ही समर्थ सिंह फरार हो गया था। वह पुलिस से बचने के लिए कई चालें चलता रहा और आखिरकार जबलपुर जिला कोर्ट परिसर में सरेंडर करने पहुंच गया। यहां आरोपी समर्थ सिंह के सरेंडर को लेकर दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। गिरफ़्तारी से बचने के लिए समर्थ ने एक और नया पैंतरा आजमाया। उसने जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने का प्रयास किया लेकिन कानूनी क्षेत्राधिकार और नियमों के कारण वह पूरी तरह फेल रहा।

विधिक नियमों के अनुसार, आत्मसमर्पण की प्रक्रिया सिर्फ भोपाल की ट्रायल कोर्ट में ही हो सकती है, जहां मामला दर्ज है। ऐसे में समर्थ के सरेंडर करने के निवेदन पर जबलपुर जिला कोर्ट ने कोई आदेश पारित नहीं किया। इसके बाद उसे भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया और भोपाल ले आई।

प्रमुख अपडेट

जबलपुर में पति समर्थ सिंह को किया गिरफ़्तार
पुलिस भोपाल लेकर आई, आज कोर्ट में होगी पेशी
ट्विशा का होगा दोबारा पोस्टमॉर्टम
दोबारा पीएम के लिए आज दिल्ली से आएगी एम्स की टीम
राज्य सरकार ने केस सीबीआइ को सौंपा
गृह मंत्रालय को लिखा केस ट्रांसफर करने का पत्र
पूर्व जज गिरीबाला सिंह पर भी कसा शिकंजा
सास की जमानत रद्द कराने की याचिका लगाई
25 को होगी सुनवाई
समर्थ का बार लाइसेंस सस्पेंड