भोपाल

Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश के युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, होगी सीधी भर्ती

Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश सरकार जनजाति युवाओं के लिए खुशियों का पिटारा लेकर आई है। जनजाति युवाओं की सीधी भर्ती की जाएगी।

less than 1 minute read
Aug 24, 2024

Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। जहां पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को सरकारी नौकरी में सीधी भर्ती की जाएगी। इसके जरिए बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के शिक्षित युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। इसके अलावा जनजाति बाहुल्य गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।

सरकारी नौकरी में युवाओं की होगी सीधी भर्ती


मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत मंत्री डॉ. विजय शाह की ओर से घोषणा की गई है कि प्रदेश में पिछड़ी जनजातियों के युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती की जाएगी। इसके अलावा बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के बहुलता वाले जिलों के पांच गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं, बच्चों के लिए विशेष पोषण आहार और आंगनवाड़ियों की स्थापना होगी।

भोपाल गैस त्रासदी पीड़ितों दिया जाएगा प्रशिक्षण


भोपाल गैस त्रासदी से प्रभावित परिवारों के एक हजार युवाओं को रोजगार से जुड़ा प्रशिक्षण देने का फैसला किया गया है। यह प्रशिक्षण मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (मैपसेट) के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। जिसमें कंप्यूटर और पैरा मेडिकल जैसे कोर्स शामिल किए गए हैं। इसके अलावा आदिवासी विकासखंडों में सीएम राइज स्कूलों के दूसरे चरण में छात्रावास सुविधा देने पर भी विचार कर रही है।

Updated on:
24 Aug 2024 01:34 pm
Published on:
24 Aug 2024 01:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर