भोपाल

सौरभ शर्मा केस में बड़ा खुलासा, 52 किलो सोना-11 करोड़ कैश किसका?, पत्नी, मां समेत 12 आरोपी

Saurabh Sharma Case Update: ईडी ने विशेष कोर्ट में 115 पेज की चार्जशीट के साथ सीडी पेश की। सौरभ-पत्नी दिव्या, मां उमा, साले रोहित तिवारी, विनय हसवानी, प्यारेलाल केवट, चेतन,, शरद समेत 12 को बनाया आरोपी, आज ईडी विशेष कोर्ट में सुनवाई, जमानत अर्जी लगा सकते हैं सौरभ के वकील...
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2025, 10:16 AM IST
Saurabh Sharma Case update
RTO Scam Saurabh Sharma Case update

Saurabh Sharma Case update: लोकायुक्त की लापरवाही से 7 दिन पहले जमानत पा चुके परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौड़, शरद जायसवाल पर ईडी ने शिकंजा बढ़ाया। लोकायुक्त ने 60 दिन में चार्जशीट पेश न कर जो गलती की, ईडी ने नहीं की। 60 दिन (11 अप्रेल) से 3 दिन पहले मंगलवार को ईडी ने विशेष कोर्ट में 115 पेज की चार्जशीट के साथ सीडी पेश की। सौरभ-पत्नी दिव्या, मां उमा, साले रोहित तिवारी, विनय हसवानी, प्यारेलाल केवट, चेतन,, शरद समेत 12 को आरोपी बनाया है। अविरल कंस्ट्रक्शन, अविरल इंटरप्राइजेज, इंटरेस्ट यूआर के डायरेक्टर और 1 ट्रस्ट भी आरोपी हैं।

जांच में चेतन की कार में मिले 52 किलो सोना व 11 करोड़ का सौरभ कनेक्शन मिला है। चेतन ने इसे सौरभ का बताया है। सौरभ व करीबियों के नाम से 108 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां ईडी ने अटैच की हैं। मामले में ईडी ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में केस दर्ज किया था। एक्ट की धारा 45 में मनी लॉन्ड्रिंग गैर-जमानती है।

आज जमानत की अर्जी लगा सकते हैं

लोकायुक्त विशेष कोर्ट से 1 अप्रैल को सौरभ-चेतन, शरद को जमानत मिली, पर पीएमएलए केस होने से जेल से नहीं निकल सके। शरद के वकील रजनीश बरया ने कहा, तीनों पर 2-2 केस हैं। एक अवैध संपत्ति तो दूसरा फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर के रूप में केस है। 11 अप्रैल ईडी विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी। बुधवार को वकील जमानत अर्जी लगा सकते हैं।

रिश्तेदारों और करीबियों को दी थी कंपनियों की कमान

सौरभ ने भ्रष्टाचार का पैसा खपाने वाली कंपनियों की कमान रिश्तेदारो-करीबियों को दी। अविरल कंस्ट्रक्शन में शरद-चेतन को डायरेक्टर बनाया। स्काईलॉक कंपनी का जिम्मा पत्नी दिव्या को दिया। उसे जयपुरिया स्कूल का डायरेक्टर भी बनाया। गौर ट्रेडिंग चेतन के नाम है। ईडी ने 55 से ज्यादा संदिग्ध खाते फ्रीज किए हैं।

108 करोड़ की संपत्ति अटैच

● सौरभ का अरेरा कॉलोनी स्थित ई- 7/78 घर।

● अविरल कंस्ट्रक्शन के नाम खरीदी प्रॉपर्टी।

● ग्वालियर में 1 प्लॉट व कृषि भूमि।

● पत्नी दिव्या के नाम भोपाल में बन रहे स्कूल का भवन।

● सास रेखा के नाम भोपाल के मुगालिया कोट में 0.5 हेक्टेयर और कुशलपुरा में दो हेक्टेयर जमीन।

● शरद जायसवाल के नाम खरीदे पांच प्लॉट, कृषि भूमि।



Updated on:
9 Apr 2025, 10:16 AM IST
Published on: